एक्सप्लोरर

चलते ट्रैफिक के बीच 328 की स्पीड से दौड़ाई कार, वीडियो देखने वालों ने थाम लिया अपना दिल

High Speed Car Video: वीडियो की शुरुआत में उसकी स्पीड करीब 90 किमी प्रति घंटे की होती है, लेकिन इसके बाद वो लगातार अपनी स्पीड बढ़ाने लगता है. 100 से स्पीड 150 और फिर 200 पार हो जाती है.

High Speed Car Video: जब भी आप हाईवे या फिर किसी एक्सप्रेसवे पर अपनी गाड़ी दौड़ाते हैं तो आपकी टॉप स्पीड कितनी होती है? इस सवाल के जवाब में कोई कहेगा, 100 तो कोई 150 से 180 तक की स्पीड का दावा कर सकता है. अब अगर हम आपको बताएं कि एक शख्स ने ट्रैफिक वाले हाईवे पर अपनी कार को 328 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया तो क्या आप यकीन कर सकते हैं? दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स लगातार अपनी कार की स्पीड बढ़ा रहा है. ये स्पीड 300 पार कर जाती है, जिसे देखकर लोगों की सांसें अटक गईं. 

चलते ट्रैफिक के बीच हवा से बातें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स कार में बैठकर अपने स्पीडोमीटर का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है, साथ में आगे सड़क भी नजर आ रही है. वीडियो की शुरुआत में उसकी स्पीड करीब 90 किमी प्रति घंटे की होती है, लेकिन इसके बाद वो लगातार अपनी स्पीड बढ़ाने लगता है. 100 से स्पीड 150 और फिर 200 पार हो जाती है. इस दौरान एक ट्रक भी उसके सामने आता है, लेकिन वो साइड से कार लेकर निकल जाता है. 

328 तक भगाई कार
वायरल वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि शख्स ने स्पीड 300 तक कर ली, इसके बाद भी वो नहीं रुकता है और स्पीड 328 तक पहुंच जाती है. इस दौरान वो काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है और वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है. यानी शख्स ने हवा से बातें करने वाली रफ्तार से अपनी कार दौड़ाई और इस दौरान सड़क पर बाकी गाड़ियां भी मौजूद थीं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Laughter Colours | Memes | Videos (@laughtercolours)

इस सड़क पर नहीं कोई स्पीड लिमिट
इस खतरनाक स्टंट को देखने वाले लोगों को सिर्फ वीडियो देखकर ही डर लग रहा है. लोग कह रहे हैं कि हम अपने मन में ही इस कार के ब्रेक लगा रहे हैं. ये वीडियो जर्मनी के ऑटोबान का बताया जा रहा है, जो विश्व प्रसिद्ध सड़क है क्योंकि इस पर कई वाहनों के लिए कोई स्पीड लिमिट नहीं है. वीडियो देखकर लोग कई मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अगर आप ऑटोबान पर चल रहे हैं तो आपको तब डरने की जरूरत है जब कार स्लो हो जाए. वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये कौन सी कार है जो इतनी जल्दी 300 पार की स्पीड पर चली गई.

ये भी पढ़ें - लड़कियों के पसीने से जापान में बन रहे हैं राइस बॉल, रेस्टोरेंट में ऐसे चावलों की है तगड़ी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
सरकारी स्कूल में हसीना के डांस ने मचा दिया धमाल- वीडियो वायरल
Viral Video: तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
तेरा ही जलवा पर बागपत पुलिस का डांस- वीडियो वायरल
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget