Video: शादी के दौरान डोसे के लिए मेहमानों में मची लूट... सीधे तवे से ही साफ करने लोग
Viral Video: शादियों के दौरान अक्सर लोगों को अपने पसंदीदा आइटम के खत्म होने से पहले उसे खाने के लिए मारामारी करते देखा जाता है. एक वीडियो में शादी समारोह के दौरान डोसे के लिए मारा-मारी देखी जा रही है.

Wedding Viral Video: शादियों के दौरान सबसे ज्यादा खर्च खाने-पीने पर किया जाता है. इन दिनों ज्यादातर लोग शादियों के दौरान कई तरह के पकवान बनाते हैं. जिसमें स्टार्टर से लेकर मेनकोर्स तक कई आइटम शामिल रहते हैं. जिस दौरान शादी में शामिल होने वाले मेहमानों को अपने कई पसंदीदा आइटम का आनंद लेते देखा जाता है. फिलहाल शादी के दौरान अत्यधिक भीड़ होने के कारण कई बार इन्हें खा पाना काफी मुश्किल हो जाता है.
आमतौर पर शादियों के दौरान 200 से ज्यादा मेहमान एक साथ पहुंचते हैं. ऐसे में जब नाश्ते के आइटम को खाने की शुरुआत होती है तो भीड़ का एक बड़ा हिस्सा चाट से लेकर पानी-पूरी और अन्य नाश्ते की चीजों को खाने के लिए उमड़ पड़ता है. जिसके चलते स्टॉल पर काफी भीड़ होने के साथ ही धक्का-मुक्की होने लगती है. इस दौरान खाने के आइटम को पाना किसी कंपटीशन से कम नहीं होता है.
View this post on Instagram
शादी में डोसा के लिए मची लूट
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें शादी के दौरान उसमे शामिल हुए मेहमानों को डोसा खाने के लिए काफी मारा-मारी करते देखा जा रहा है. जिसे देखने के बाद यूजर्स ने अपना माथा पकड़ लिया है. वीडियो में जहां एक ओर डोसा बनाने वाला शख्स उसे बना ही पाया है, उसी दौरान उसे लेने के लिए लूट मच जाती है. वहीं एक शख्स गर्म तवे की परवाह किए बिना उस पर रखे डोसा को अपने हाथों से उठा कर निकालते दिख रहा है.
वीडियो देख यूजर्स दंग
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देख यूजर्स दंग रह गए हैं और अपने-अपने तर्क दे रहे हैं. एक यूजर का कहना है कि 'अब शादी में डोसा आइटम बंद करना पड़ेगा. भिखारी जैसा फील होता है भाई.' एक अन्य का कहना है कि 'विवाह और अन्य कार्यक्रमो में बैठाकर पंगत भोजन ही करवाना चाहिए. ऐसे जन्मों से भूखे लोगों से भले तो बेचारे बेघर गरीब होते हैं, जब भी खाना बांटो तो अपनी बारी की प्रतीक्षा तो करतें है.'
यह भी पढ़ेंः Video: पहले कैच छूटा... फिर गिरते पड़ते खिलाड़ी ने पकड़ी गेंद... आखिरी में जो हुआ, वो काफी मजेदार है



















