एक्सप्लोरर

असली ऑपरेशन सिंदूर तो भाई ने किया है! दुल्हन की हरकत से नाराज दूल्हे ने किया कांड, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: इस शादी में सिंदूर नहीं, सीधा सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी का तड़का लगा है. और हां, दूल्हा तो आखिरी में दुल्हन को ऐसे सिंदूर से नहला देता है कि पानी भी शरमा जाए.

शादी का माहौल हो, कैमरा ऑन हो, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर हों और बैकग्राउंड में "लाल इश्क..." जैसा कोई रोमांटिक गाना बज रहा हो. तब हर कोई सोचता है कि अब सिंदूर का सीन आते ही दिलों में घंटी बजेगी और रिश्ते में प्यार घुल जाएगा. लेकिन जनाब, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस फिल्मी कल्पना की ऐसी-तैसी कर देता है. इस शादी में सिंदूर नहीं, सीधा सस्पेंस, थ्रिल और कॉमेडी का तड़का लगा है. और हां, दूल्हा तो आखिरी में दुल्हन को ऐसे सिंदूर से नहला देता है कि पानी भी शरमा जाए.

सिंदूर लगा रहे दूल्हे को दुल्हन ने किया परेशान

वीडियो में शादी का मंडप सजा है, दूल्हा सिर झुकाए अपने "लाइफटाइम मिशन" यानी सिंदूर भरने की कोशिश में लगा है. दुल्हन घूंघट औढ़े बैठी है. लहंगे में लहराती, शर्माती नहीं, बल्कि "घेर" ठीक करने में इतनी बिजी है कि दूल्हे की हर कोशिश हवा में उड़ जा रही है. पहली बार जैसे ही दूल्हा सिंदूर लेकर हाथ बढ़ाता है, दुल्हन अचानक साइड हो जाती है जैसे कोई कोरियोग्राफर उसे प्रैक्टिस करवा रहा हो. कैमरे वाले की सांस अटकती है, घरवाले सोचते हैं "कोई टेक्निकल दिक्कत है शायद." दूसरी बार दूल्हा फिर हिम्मत करके हाथ बढ़ाता है, लेकिन दुल्हन फिर से अपने लहंगे की लचक को ठीक करने लगती है. अब दूल्हे के माथे पर पसीना और दिमाग में भूकंप दोनों आ चुके हैं.

फिर दूल्हे ने कर दिया कांड

तीसरी बार जब दूल्हा सिंदूर लेकर बढ़ता है, तो दुल्हन फिर वही घेर-संवार चालू करने लगती है, लेकिन इस बार दूल्हा RRR मोड में आ जाता है. वो दुल्हन को हल्के से पकड़ता है, झंझोड़ देता है और फिर ऐसा सिंदूर भरता है कि मांग छोड़, पूरा मुंह लाल हो जाता है. ऐसा लग रहा है जैसे सिंदूर नहीं, गुलाल से होली खेल ली हो. वीडियो देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स बोले, हो गया ब्याह

वीडियो को सोशल मीडिया पर कई सारे प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई सारे लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...लो हो गया ब्याह. एक और यूजर ने लिखा...अब कर ले लहंगा ठीक. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बैंड बज गया, मर्द के साथ खिलवाड़ नहीं.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
AIIMS Delhi में MBBS के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें जनरल से SC/ST तक का स्कोर
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
स्क्रीन देखते-देखते थक जाती हैं आंखें? फोन में तुरंत बदलें ये सेटिंग्स
Embed widget