एक्सप्लोरर

Watch: 12 घंटे लेट हुई गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट, एयरक्राफ्ट पार्किंग में ही बैठ गए नाराज यात्री, जमीन पर खाना खाया

IndiGo Flight Video: इंडिगो की गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जिसकी वजह से पैसेंजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

IndiGo Viral Video: खराब मौसम की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन पर भारी असर पड़ रहा है. फ्लाइट्स को कई-कई घंटे की देरी से चलाई जा रही है. वहीं, यात्रियों को भी इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी वजह से आए दिन झगड़े, बहस और नाराज़गी की खबरें भी मिल रही हैं. सोशल मीडिया पर यात्रियों का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में यात्री फ्लाइट का इंतजार करते और जमीन पर बैठकर खाना खाते देखे जा सकते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं.

दरअसल, इंडिगो की गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जिसकी वजह से पैसेंजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यात्रियों को जमीन पर बैठकर खाना खाते देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि रात का समय है और फ्लाइट के पास ही कुछ लोग बैठे और खाना खा रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बता दें कि इससे पहले इंडिगो का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विमान को देर से चलाने के चलते यात्री ने पायलट पर हमला कर दिया था.

 

इंडिगो ने मांगी माफी

इस घटना के सामने आने के बाद एयरलाइन ने माफी मांग ली है. इंडिगो ने कहा है कि वह 14 जनवरी को गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2195 से जुड़ी घटना से अवगत हैं. दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने के कारण फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट किया गया था. इसके लिए इंडिगो अपने ग्राहकों से माफी मांगती है. फिलहाल कंपनी इस घटना की जांच रही है.

ये भी पढ़ें-

Watch: अयोध्या धाम में एक साथ नजर आई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन, लोगों ने जमकर लगाए 'जय श्रीराम' के नारे

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
मजेदार वीडियो..पासपोर्ट में लिख डाले रिश्तेदारों के नंबर, लोपपोट हुआ इंटरनेट
मजेदार वीडियो..पासपोर्ट में लिख डाले रिश्तेदारों के नंबर, लोपपोट हुआ इंटरनेट
घर जाने की जद्दोजहद, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा जनसैलाब, दम घुटा रहा वीडियो
घर जाने की जद्दोजहद, रेलवे स्टेशनों पर उमड़ा जनसैलाब, दम घुटा रहा वीडियो

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget