एक्सप्लोरर

Watch: अयोध्या धाम में एक साथ नजर आई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन, लोगों ने जमकर लगाए 'जय श्रीराम' के नारे

Vande Bharat Express Video: इस वीडियो को रेल मंत्रालय ने शेयर किया है. वीडियो में अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस एक साथ नजर आ रहे हैं. वहीं, पीछे से लोग जय श्री राम के नारे भी लगा रहे हैं.

Ayodhya Viral Video: अयोध्या के राम मंदिर में मंगलवार 16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान आरंभ हो चुका है. इसके बाद 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होना है. इसके लेकर लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस एक साथ नजर आ रहे हैं. वहीं, पीछे से जय श्री राम के नारे भी लगाए जा रहे हैं. इस वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को रेल मंत्रालय ने शेयर किया है. वीडियो में अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस एक साथ नजर आ रहे हैं. वहीं, पीछे से लोग जय श्री राम के नारे भी लगा रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग पसंद चुके हैं. वहीं, 3 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है. राम मंदिर में दर्शन करने के लिए लोग बेताब हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग जय श्री राम के नारे और भजन गाते नजर आ रहे हैं. 

अयोध्या धाम में एक साथ नजर आई वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन

भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार

भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार है. साथ ही अयोध्या भी सजकर तैयार हो रही है. जिन लोगों ने कई वर्ष पूर्व अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन किए होंगे, वो जब नव्य दिव्य मंदिर में भगवान के नए विग्रह के दर्शन करने को आएंगे तो नव्य अयोध्या को देखकर विस्मित हो जाएंगे. सुंदर प्रवेश द्वार, रोड पर चमचमाते सूर्य स्तंभ, म्यूरल पेंटिंग, साफ सुथरी और चौड़ी सड़कें, स्वच्छ और निर्मल सरयू, सुंदर तट, राम की पैड़ी की अलौकिक आभा, एक ही पैटर्न पर बनाई गई दुकानें नई अयोध्या के दर्शन कराएगी.

जगह जगह बनाई गई वॉल पेंटिंग

हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को यहां धरातल पर उतारा गया है, जिसके बाद यह नगरी श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार है. अयोध्या नगरी में घुसते ही साफ़ सुथरी पक्की सड़क श्रद्धालुओं का स्वागत कर रही है. सड़क के बीच में लगे सूर्य स्तंभ, रात के अंधेरे में रामनगरी की सुंदरता को दुगुना बढ़ा रहे हैं. प्रवेश द्वार देखकर ही इस बात का एहसास हो जाता है कि आप किसी दिव्य नगरी में प्रवेश कर रहे हैं. पूरे रास्ते आपको दीवारों पर भगवान राम से जुड़ी अदभुत वॉल पेंटिंग देखने को मिलेगी जो आपको श्रद्धा से सराबोर कर देगी.

ये भी पढ़ें-

सास के चक्कर में शादी से उठा विश्वास, लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट से किया 'ऐलान-ए-ब्रेकअप'

About the author अविनाश झा

अविनाश झा इस समय abp न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अविनाश abp न्यूज़ के डिजिटल डिपार्टमेंट में बीते लगभग चार साल से काम कर रहे हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में बीए (मास कम्युनिकेशन) किया है. विश्वविद्यालय में रहने के दौरान इन्होंने कई पुरस्कार भी जीते हैं. अविनाश राजनीति, चुनाव, समाज, मनोरंजन जैसे मुद्दों पर लगातार लिखते रहते हैं. भारतीय राजनीति और मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर उनकी पैनी नज़र है. संपर्क करें- avinashj@abpnetwork.com
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल
फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget