एक्सप्लोरर

रील के चक्कर में इतना फील हुआ समुद्र कि ताउम्र कैमरे से बना लेंगे दूरी, वायरल वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

वीडियो में कुछ लोग समुद्र किनारे खड़े होकर रील बना रहे हैं, इस बात की परवाह किए बगैर कि वहां पर तेज लहरों का आना जाना लगा हुआ है. इसके बाद उनके साथ कुछ ऐसा होता है, जिससे आपकी हंसी छूट जाएगी.

सोशल मीडिया पर लोग रील बनाकर वायरल होने की सनक में ये भी भूल जाते हैं कि उनकी जान अगर एक बार चली गई, तो धरती फट जाए या आसमान नीचे आ जाए तब भी जान वापस नहीं मिलेगी. रील बनाने के चक्कर में हर साल कई सारे लोगों की जानें चली जाती है, लेकिन बावजूद लोग सावधान होने की बजाए, उस को खतरे में डालते रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो कुछ लोग समुद्र किनारे खड़े होकर रील बना रहे हैं, बावजूद इसके कि वहां पर तेज लहरों का आना जाना लगा हुआ है. परिणाम आपको पूरी खबर पढ़कर पता लग जाएगा, जो बड़ा ही डरा देने वाला है.

मजे के चक्कर में समुद्र मे बह गई लड़कियां

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग रील बनाते हुए मौज करते दिखाई दे रहे हैं. इसी वक्त वहां पर कुछ लड़कियों का ग्रुप भी बैठकर अपनी तस्वीरें निकलवा रहा है. अचानक ऐसा कुछ होता है कि अब वो ताउम्र ना तो समुद्र किनारे जाएंगी और ना ही कभी पानी के पास खड़े होकर रील बनाएंगी. दरअसल, समुद्र किनारे रखे एक पत्थर पर बैठी लड़कियां उस पर जमी काई की वजह से फिसलकर समुद्र में जा गिरती हैं, जिसके बाद लहरों के आगोश में आकर वो समुद्र के अंदर चली जाती हैं. जान बचाने के लिए लड़कियां पुरजोर कोशिश भी करती हैं, लेकिन लहरों के सामने उनका जोर नहीं चलता.

 
View on Threads

लहरों के बीच जाते-जाते बची जान

लड़कियां बार-बार समुद्र से बाहर आने की कोशिश करती हैं, लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम रह जाती है. इसके बाद भीड़ से कुछ लोग निकलकर आते हैं और उन लड़कियों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई जाती है. तब तक लड़कियों की हालत पतली हो चुकी होती है और उनमें समुद्र की लहरों का डर बैठ चुका होता है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद यूजर्स भी मजेदार कमेंट्स करने के लिए मैदान में कूद पड़े हैं.

यह भी पढ़ें: खैनी रगड़ी, फांक मारी और लिखने लगा एग्जाम! परीक्षा हॉल में तंबाकू खाते छात्र का वीडियो हो रहा वायरल

यूजर्स ने दिए मिले-जुले रिएक्शन

वीडियो को _rajesh_mali_chennai_singer नाम के थ्रेड अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अबतक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....दोनों लड़कों का शुक्रिया, जिन्होंने इन लड़कियों की जान बचाई. एक और यूजर ने लिखा...इन्हें तो दूसरा जन्म मिला है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दीदी आज के बाद कभी पानी के करीब नहीं जाएगी.

यह भी पढ़ें: बेहद ग्लैमरस है साध्वी हर्षा! नहीं देखा होगा उनका ये अंदाज, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
पैर टूटा तो डॉक्टरों ने गत्ता बांधकर कर दिया इलाज! वायरल वीडियो देख भड़के यूजर्स
Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget