एक्सप्लोरर

फर्जी IAS बनकर करते थे अवैध वसूली, असली पुलिस सामने आई तो निकल गई हवा, देखें वीडियो

Viral Video: मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनकी हरकतें जान आप भी हैरान रह जाएंगे.

Trending News: कहते हैं कि आईएएस बन जाओ और खूब रोला जमाओ, हालांकि यह जॉब जनता की सेवा के लिए होती है. देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा यूपीएससी का एग्जाम देकर देश का कोई भी शख्स आईएएस अधिकारी बन सकता है. लेकिन कुछ लोगों को मेहनत करने में कामचोरी सी लगती है और वो फर्जी आईएएस अधिकारी बन लोगों को ठगते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है, जहां पुलिस ने ऐसे 4 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनकी हरकतें जान आप भी हैरान रह जाएंगे.

शातिर इतने की पहचानना भी मुश्किल

गाजियाबाद पुलिस ने कोमल तनेजा नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है जो खुद को गृह मंत्रालय में एडिशनल डायरेक्टर बताया करती थी. रुआब ऐसा जमाती थी कि लोग भी इसके झांसे में आकर थरथर कांपते थे. कोमल तनेजा समेत यह शातिर बदमाश 4 लोगों की गैंग लेकर रात को कैफे, रेस्टोरेंट और बार में छापा मारते थे और डरा धमका कर लोगों से पैसा वसूलते थे. लेकिन पुलिस तो पुलिस है, उससे कौन बच सकता है. बस आज इनके पाप का घड़ा फूट गया और चढ़ गए पुलिस के हत्थे.

रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत पर फूटा भांडा

ईडीएम मॉल के पास एक रेस्टोरेंट संचालक से बच्ची के रेस्क्यू का डर दिखाकर कोमल तनेजा ने संचालक से 25 हजार रुपये की मांग की थी. संचालक सतीश कुमार ने पुलिस को इसकी शिकायत दी, जिसमें बताया गया कि कोमल तनेजा खुद को आईएएस अधिकारी बताकर उनसे 2 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन बात यहीं नहीं रुकी. कोमल और उसकी गैंग ने अपने फर्जी पद का रूआब दिखाकर संचालक से 25 हजार रुपये ठग लिए. शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. इसके बाद चारों को कौशांबी पुलिस थाने के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस को आरोपियों के पास से नीली बत्ती लगी अर्टिगा कार, फर्जी आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र और 15 हजार रुपये केश मिले हैं. इसके अलावा आरोपियों से मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है.

कोचिंग लेते हुए सवार हुआ फर्जी आईएएस बनने का भूत

पूछताछ में कोमल ने बताया कि उसने दिल्ली के एक निजी कोचिंग सेंटर से आईएएस बनने की कोचिंग ली थी. आईएएस अधिकारी बनने के लिए उसने फर्जी नियुक्ति पत्र भी बनवा लिया था. पुलिस सभी आरोपियों से फिलहाल पूछताछ कर रही है. अभी तक इन लोगों ने कितनी वसूली की है ये जांच और पूछताछ के बाद ही पता लगेगा.

बेरोजगारी ने कर दिया ये हाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को@SachinGuptaUP नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक  हजारों बार देखा जा चुका है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स भी आरोपियों की इस तिकड़म पर हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.  एक यूजर ने लिखा...बेरोजगारी ने इन लोगों को अपराध करने पर मजबूर किया होगा. एक और यूजर ने लिखा...टीम तो लंबी है, लेकिन असली पुलिस के सामने सिकुड़ गई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये बेरोजगारी पता नहीं युवाओं से क्या क्या कराएगी.

यह भी पढ़ें: बेटी को गोद में बिठाकर गाड़ी चला रहा था बाप, वीडियो वायरल हुआ तो लोगों ने लगा दी क्लास

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये है सरकारी सिस्टम... ट्रेन गुजरने के बाद फाटक बंद करने के लिए निकला गेटमैन; वीडियो वायरल
ये है सरकारी सिस्टम... ट्रेन गुजरने के बाद फाटक बंद करने के लिए निकला गेटमैन; वीडियो वायरल
छोटे बच्चे के लावणी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर, बोले लोग- 'नटराज'
छोटे बच्चे के लावणी डांस ने इंटरनेट पर मचाया गदर, बोले लोग- 'नटराज'
भारतीय रेल से हुआ प्यार, भारत घूमने के लिए विदेशी युवती ने छोड़ दी नौकरी
भारतीय रेल से हुआ प्यार, भारत घूमने के लिए विदेशी युवती ने छोड़ दी नौकरी
दुर्गा पूजा पंडाल में पिता ने बेटी को दिया सम्मान, वायरल हुआ वीडियो
दुर्गा पूजा पंडाल में पिता ने बेटी को दिया सम्मान, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
टीम इंडिया के 3 धुरंधर मचा रहे गदर, दुनिया में किसी के पास नहीं इनका तोड़
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रह-रहकर आ रही खांसी, कहीं पॉल्यूशन का शिकार तो नहीं हो गए आप?
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
रबी किसानों के लिए खुशखबरी! खाद के छिड़काव पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी
Embed widget