एक्सप्लोरर

Viral Video: चिल्ला चिल्लाकर कांग्रेस का विरोध कर रहे थे गलगोटिया के छात्र , रिपोर्टर ने मुद्दा पूछा तो बोलती हो गई बंद

Galgotias University Viral Video: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों के इस पूरे प्रोटेस्ट को प्रायोजित बताया जा रहा है, लोग पूछ रहे हैं कि आखिर किसने इन छात्रों को यहां भेजा था.

Galgotias University Viral Video: चुनावी मौसम में ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में ये छात्र कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करते दिख रहे हैं. छात्रों का ये पूरा मार्च कांग्रेस मुख्यालय तक गया, लेकिन बीच में ही कुछ ऐसा हुआ कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी और इस पूरे प्रदर्शन को लेकर बवाल मच गया. आरोप लगाया गया कि ये पूरा प्रोटेस्ट प्रायोजित था और छात्रों को जबरदस्ती कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन में भेजा गया. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि छात्रों को खुद ही पता नहीं था कि वो आखिर प्रदर्शन किस मुद्दे पर कर रहे हैं. 

स्पेलिंग भी नहीं पढ़ पाए यूनिवर्सिटी के छात्र
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें एक टीवी चैनल का रिपोर्टर छात्रों से सवाल करता दिख रहा है. इस दौरान छात्रों ने कुछ बैनर भी पकड़े थे, जिनमें से एक पर लिखा था- "नो प्लेस फो अर्बन नक्सल इन विकसित भारत"... जब रपोर्टर ने छात्र से पूछा कि इस बैनर पर क्या लिखा हुआ है तो वो नक्सल की स्पेलिंग भी ठीक से नहीं पढ़ पाया. इसके बाद बाकी छात्रों का भी यही हाल था. 

जिस मुद्दे पर प्रोटेस्ट उसकी नहीं जानकारी
ग्रेटर नोएडा से दिल्ली पहुंचे छात्रों से जब पूछा गया कि वो किस मुद्दे पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं और उनका क्या एजेंडा है, इस पर उनसे जवाब देते नहीं बना. जिस इनहेरिटेंस टैक्स पर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, जब उसे लेकर सवाल पूछा गया तो छात्र ने कहा कि उसे इसके बारे में पता ही नहीं है. इसी तरह जब एक छात्र ने कहा कि वो कांग्रेस के मेनिफेस्टो के खिलाफ प्रदर्शन करने आए हैं तो रिपोर्टर ने पूछा कि मेनिफेस्टो में ऐसा क्या है? इस पर गलगोटिया के छात्र ने कहा कि हमें इसकी जानकारी तो नहीं है. जब एक छात्रा से पूछा गया कि ये प्रोटेस्ट आखिर किसलिए है, तो उसने जवाब दिया कि सर आप किसी और से पूछ लीजिए...

वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्रों को इस प्रदर्शन और अपने हाथों में लिखे बोर्ड के बारे में कुछ भी पता नहीं था. रिपोर्टर के सवालों का जवाब करीब पांच से सात छात्रों ने दिया, जब सबकी पोल खुलने लगी तो छात्र रिपोर्टर से दूर भागने लगे. यही वजह है कि अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और विपक्षी दल के नेता भी इसे शेयर कर रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को मुद्दा ही पता नहीं है तो उन्हें भीड़ बनाकर कौन यहां ले आया...

ये भी पढ़ें - Video: मस्जिद में नमाज पढ़ते-पढ़ते गिर गया शख्स, हुई मौत- वैक्सीन पर बवाल के बीच एक और वीडियो आया सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
'जिगर थामके बैठो' गाने पर आंटियों ने किया ताबड़तोड़ डांस, ठुमकों की लचक पर फिदा हुआ इंटरनेट
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget