एक्सप्लोरर

France gang rape: पत्नी को ड्रग्स देकर 51 लोगों से करवाया रेप, राह चलते लोगों को भी देता था ऑफर- रौंगटे खड़े कर देगा ये मामला

फ्रांस के रहने वाले एक शख्स ने एक दो या पांच से नहीं बल्कि 51 लोगों से अपनी पत्नी का बलात्कार करवाया. इसके लिए शख्स लोगों को ऑनलाइन हायर करता था और पत्नी के वीडियो भी बनाता था.

पति पत्नी का रिश्ता सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है. कहा जाता है कि पति पत्नी एक दूसरे के लिबास होते हैं. लेकिन फ्रांस से जो खबर आई है वो पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली है. यहां रहने वाले एक शख्स ने एक दो या पांच से नहीं बल्कि 51 लोगों से अपनी पत्नी का बलात्कार करवाया. जी हां, खबर पढ़कर आपके कलेजे में सिरहन पैदा हुई होगी. यह सोचने में भी अजीब है कि कोई शख्स अपनी पत्नी का किसी के हाथों रेप करवा सकता है.

289253878

फ्रांस की एक बिजली कंपनी ईडीएफ में काम करने वाले 71 साल के एक शख्स पर आरोप है कि उसने 51 लोगों के साथ अपनी बुजुर्ग पत्नी का रेप किया. इतना ही नहीं, पीड़ित महिला 10 सालों तक इस सामूहिक बलात्कार को सहती रही. शख्स हर बार अपनी बीवी को ड्रग्स देकर बेहोश कर दिया करता था जिससे कि उसे इस घिनौने कृत्य की खबर न लगे.

2011 से कर रहा था सामूहिक बलात्कार

सीबीएस न्यूज के अनुसार पीड़ित महिला सभी आरोपियों के खिलाफ जिसमें उसका पति भी शामिल है के खिलाफ केस फाइल करने को तैयार है और वकीलों ने भी इसे लेकर उनसे संपर्क किया है. महिला को अपने यौन शोषण का पता 68 वर्ष की उम्र में चला. 2011 से महिला के साथ रेप पेरिस में किया जा रहा था, इसके बाद दंपत्ति पेरिस से लगभग 700 किमी दूर दक्षिण में माजान में चले गए, वहां महिला को होश में आने पर पता चला कि उसके साथ पति कितनी हैवानियत भरा काम करता है.

ऑनलाइन लोगों को हायर कर रेप करने बुलाता था शख्स

पुलिस ने आरोपी की जब चैट लॉग खंगाली तो पता चला कि इस शख्स ने अपनी पत्नी के साथ दरिंदगी करने के लिए एक वेबसाइट के जरिए से किराए पर लोगों को बुलाया था. पति ने महिला को पावरफुल ड्रग्स दिए और लोगों को कहा कि जब वह रात को उसके साथ रेप कर रहे हों तो उसकी नींद में खलल न डालें.

बलात्कार के निकालता था क्लिप

आरोपी अपनी बीवी का बलात्कार खुद भी किया करता था. पति लोगों से आफ्टर शेव और सिगरेट पीकर आने से भी मना करता था. इसके अलावा पति खुद भी अपनी बीवी का रेप किया करता था और इसका वीडियो भी बनाया करता था. इसके अलावा शख्स के कंप्यूटर पर उसकी बीवी की कई तस्वीरें और क्लिप मिली हैं जो नग्न अवस्था में खींची गई है.

सार्वजनिक हो केस की सुनवाई, महिला ने रखी मांग

महिला ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए केस की सुनवाई को सार्वजनिक करने की मांग की है. केस की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश रोजर अराता ने घोषणा की कि केस से जुड़ी सभी सुनवाई सार्वजनिक की जाएगी जिससे कि महिला की इच्छा पूरी हो. इसके पीछे का कारण ये है कि महिला अपने साथ हुई घटना को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना चाहती है.

यह भी पढ़ें: Video: सीमा हैदर पर अचानक भड़क गया सचिन, डंडा लेकर उठा दिया हाथ- देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Child Falls From Roof: छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
छत से गिरा बच्चा, छज्जे पर अटका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Video: छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
छोटी बच्ची का मां बाप को लेकर सवाल, मासूम हरकत देख नहीं रुकेगी हंसी
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
29 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने पढ़ी नमाज, एवरेस्ट फतह का वीडियो वायरल
29 हजार फीट की ऊंचाई पर महिला ने पढ़ी नमाज, एवरेस्ट फतह का वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget