एक्सप्लोरर

Watch: किंग कोबरा और नेवले की ऐसी लड़ाई देखकर उड़ जाएंगे होश, वीडियो वायरल

Trending Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि नेवले के वार से घायल किंग कोबरा तड़पने लगता है, लेकिन नेवला थोड़ी देर बाद पैंतरा बदलकर किंग कोबरा के फन पर दोबारा हमला कर देता है.

Viral Video: सांप और नेवला एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं. जब कभी भी ये दोनों एक-दूसरे के सामने होते हैं तो फिर इनकी लड़ाई होनी तय है. ये लड़ाई इतनी खतरनाक होती है कि देखने वालों के होश उड़ जाते हैं. सांप और नेवले की ऐसी ही लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक किंग कोबरा दिखाई दे रहा है और वीडियो में आ रही आवाज सुनकर ऐसा लग रहा है कि यह किसी गांव का है. किंग कोबरा कहीं से वहां आ गया है और गांव के लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं. तभी एक नेवला वहां आ जाता है और किंग कोबरा पर झपट्टा मारने लगता है.

नेवले ने किंग कोबरा को कर दिया घायल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किंग कोबरा और नेवला एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. नेवला काफी तेजी से किंग कोबरा पर झपट्टे मार रहा है. वह उसके चारों ओर घूम-घूमकर उसे दबोचने की कोशिश कर रहा है. किंग कोबरा भी कम नहीं है, वह भी कई बार नेवले पर खतरनाक हमले करता है. वीडियो देखते हुए कई बार लगता है कि किंग कोबरा ने नेवले को डंस लिया. पर नेवला हार नहीं मानता, वह लगातार किंग कोबरा पर तेजी से हमले करता रहता है और आखिर में उसका एक वार सफल हो जाता है. नेवला, किंग कोबरा के फन पर हमला करता है और किंग कोबरा घायल हो जाता है.

नेवले के वार से किंग कोबरा हुआ पस्त

वीडियो में देखा जा सकता है कि नेवले के वार से घायल किंग कोबरा तड़पने लगता है, लेकिन नेवला थोड़ी देर बाद पैंतरा बदलकर किंग कोबरा के फन पर दोबारा हमला करता है और इस बार किंग कोबरा पूरी तरह हार जाता है. इसके बाद लोग किग कोबरा को पकड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन नेवला उसे अपने मुंह में दबोचकर पास की झाड़ियों में भाग जाता है.

किंग कोबरा और नेवले की लड़ाई वाला यह वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह वीडियो काफी रोमांचक है और यूजर्स इसे खूब देख रहे हैं और पसंद कर रहे हैं. यह वीडियो किस गांव का है और कब बनाया गया है, इसका तो पता नहीं चल सका है, पर आप भी इसे देखे बिना नहीं रह पाएंगे.

यह भी पढ़ें:
Watch: भयानक सांप पर हमला करना पक्षी को पड़ा भारी, मुश्किल से बची जान
Watch: बेसमेंट में नजर आए लाखों की तादाद में बिच्छू, देखकर दहल जाएगा दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget