एक्सप्लोरर

देश के इस हाइटेक शहर में लगा 'फरारी कारों का ट्रैफिक जाम', लोगों ने कहा- 6 करोड़ की कार का क्या फायदा...

बेंगलुरू की पहचान देश के सिलीकन वैली के तौर पर होती है. भले ही ये शहर टेक सेक्टर के मामले में सबसे आगे है, मगर यहां का ट्रैफिक काफी बुरा है.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू अपने बेहद ही खराब ट्रैफिक जाम के लिए देशभर में बदनाम है. छोटी सी दूरी को पूरा करने में भी काफी समय लग जाता है. हर दिन बेंगलुरू से कोई न कोई ऐसी वीडियो जरूर सामने आती है, जिसमें ट्रैफिक जाम के बुरे हालात को दिखाया जाता है. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ढेर सारी फेरारी कारों को ट्रैफिक में फंसे हुए देखा जा सकता है. ये ट्रैफिक जाम काफी लंबा लगा हुआ है, जिसमें फेरारी कारों के अलावा अन्य वाहन भी फंसे हैं.

इस वीडियो को @pavangamemaster नाम से एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. उसने कैप्शन में लिखा है, 'बेंगलुरू में फेरारी का ट्रैफिक.' वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि शहर के बदनाम ट्रैफिक जाम से महंगी गाड़ियां भी नहीं बच सकती हैं. बताया गया है कि ये वीडियो चर्च स्ट्रीट बेल रोड का है, जहां फेरारी कारों का एक पूरा ग्रुप ही जाम में फंसा हुआ है. कुछ कारों को दूसरी कारों के पीछे आराम से खड़े देखा जा सकता है, जबकि कुछ जाम से निकलने के लिए जूझ रही हैं. 

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 50 लाख के करीब लोग देख चुके हैं, जबकि इसे लाइक करने वाले लोगों की संख्या तीन लाख से ज्यादा है. वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'जरा सोचकर देखिए कि आप 6 करोड़ की कार खरीदते हैं और इसके बाद भी जाम में फंस जाते हैं.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'कारों को पसंद करने वाले लोगों के लिए ये एक खूबसूरत नजारा है.' वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, 'बेंगलुरू ट्रैफिक में भी नहीं रुकता है. शानदार वीडियो है. ये हमें सच्चाई दिखा रहा है.'

10 किमी की दूरी के लिए लगता है एक घंटा

ग्रीनपीस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरू में 10 किलोमीटर की दूरी को पूरा करने के लिए औसतन एक कार को कम से कम एक घंटे का समय लगता है. एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया कि बेंगलुरू में हर साल ट्रैफिक की वजह से होने वाली देरी के चलते 19,725 करोड़ रुपये का घाटा होता है. ये दिखाता है कि शहर की ट्रैफिक की समस्या कितनी बड़ी है.

ये भी पढ़ें: 'जन्नत' का सफर बनी जहन्नुम की यात्रा, खतरनाक लहरों में 100 लोगों को लेकर डूब गई नाव, सामने आया खौफनाक VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
महिला ने खुद भरा सड़क का गड्ढा, Video देख लोग बोले- सिस्टम से हारी जनता
महिला ने खुद भरा सड़क का गड्ढा, Video देख लोग बोले- सिस्टम से हारी जनता
Viral Video: सीधे मंदिर से आ रहा हूं... पुलिस ने मरवाई फूंक तो खुल गई पोल
सीधे मंदिर से आ रहा हूं... पुलिस ने मरवाई फूंक तो खुल गई पोल
सड़क पर खड़ी SUV पर टूट पड़ा 900 किलो का बाइसन, सींग मारकर फाड़ दिया टायर
सड़क पर खड़ी SUV पर टूट पड़ा 900 किलो का बाइसन, सींग मारकर फाड़ दिया टायर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget