एक्सप्लोरर

बच्चे के लिए बाघ से भी लड़ गई मां, दिल जीत लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

वीडियो सिर्फ एक जानवर की बहादुरी नहीं, एक मां की उस भावना का सबूत है, जो अपने बच्चे के लिए मौत से भी भिड़ जाती है. वीडियो देखने के बाद आप भी इस मां के हौसले को सलाम करते नहीं थकेंगे.

मां सिर्फ एक रिश्ता नहीं, एक ताकत है. जब बात अपने बच्चे की हिफाजत की हो, तो वो किसी भी हद तक जा सकती है, फिर चाहे सामने जंगल का राजा ही क्यों न हो. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस जज्बे और ममता की तस्वीर को ऐसे ढंग से पेश किया है कि जिसने भी देखा, वो हैरान रह गया. ये वीडियो सिर्फ एक जानवर की बहादुरी नहीं, एक मां की उस भावना का सबूत है, जो अपने बच्चे के लिए मौत से भी भिड़ जाती है. वीडियो देखने के बाद आप भी इस मां के हौसले को सलाम करते नहीं थकेंगे.

अपने बच्चे के लिए बाघ से भिड़ गई मादा भालू

वीडियो किसी जंगल सफारी के दौरान शूट किया गया है, जहां एक बाघ अचानक एक भालू के बच्चे पर हमला करने के लिए झपट पड़ता है. लेकिन बाघ शायद ये भूल गया था कि वो एक बच्चे पर नहीं, एक मां के दिल पर वार कर रहा है. अगले ही पल, मादा भालू सामने आती है और अपने से कहीं ज्यादा ताकतवर बाघ से भिड़ जाती है. जंगल के खुले मैदान में ये टकराव किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. बाघ गुर्राता है, पंजे चलाता है, लेकिन मादा भालू अपने बच्चे को उसके पंजों से बचाने के लिए जान की बाजी लगा देती है. उसकी दहाड़, उसके हमले और उसका जुनून इतना ताकतवर था कि आखिरकार बाघ को पीछे हटना पड़ता है और वो वहां से भाग खड़ा होता है.

पीछा किया और टूट पड़ी बाघ पर

इस पूरे घटनाक्रम को जंगल सफारी पर गए पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कैसे मादा भालू पहले बच्चे को पीछे करती है और फिर बाघ पर टूट पड़ती है. वीडियो के बैकग्राउंड में पर्यटकों की चीख-पुकार और हैरानी भी सुनाई देती है. जैसे ही बाघ वहां से भागता है, वहां मौजूद लोग तालियां बजाकर इस मां की बहादुरी को सलाम करते हैं.

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा में हाथी हुए बेकाबू, जान बचाने को गलियों में भागे लोग, देखें वायरल वीडियो

यूजर्स कर रहे तारीफ

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...मां तो मां होती है, हर किसी के बस की बात नहीं है अपनी जान की बाजी लगाना. एक और यूजर ने लिखा....मां चाहे इंसान हो या जानवर, उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...बाप रे, बाघ से भिड़ गई, गजब है.

यह भी पढ़ें: सुरीली आवाज में गाना गाकर ट्रैफिक कंट्रोल करती दिखी लेडी कॉन्स्टेबल, वायरल हो गया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'चुनरी चुनरी' पर भाभी का डांस वायरल, यूजर्स बोले- गर्दा उड़ा दिया
'चुनरी चुनरी' पर भाभी का डांस वायरल, यूजर्स बोले- गर्दा उड़ा दिया
कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
कांवड़ यात्रा के दौरान घिरे 'पुनीत सुपरस्टार', कांवड़ियों ने मंगवाई माफी
Video: नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
नोएडा में करोड़ों के फ्लैट का गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचा बच्चा
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget