एक्सप्लोरर

IPS और डॉक्टर के बाद अब मिथिलेश पर चढ़ा गाने का खुमार, यूट्यूब पर रिलीज किया अपना सॉन्ग

Viral Video: अब मिथिलेश ने एक नया पेशा अपना लिया है. फर्जी आईपीएस बनकर सुर्खियों में आया मिथिलेश अब सिंगर बन गया है. जी हां, यूट्यूब पर उसका एक गाना रिलीज हुआ है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है.

बिहार के जमुई से हाल ही में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया था, जहां ठगों ने एक लड़के को दो लाख रुपये का चूना लगाकर फर्जी आईपीएस बना दिया था. मिथिलेश नाम के इस लड़के की उम्र सिर्फ 18 साल है. आईपीएस बनने के बाद मिथिलेश ने डॉक्टर बनने का सपना संजोया था, वो तो पूरा हो न सका लेकिन अब मिथिलेश ने एक नया पेशा अपना लिया है. फर्जी आईपीएस बनकर सुर्खियों में आए मिथिलेश अब सिंगर बन गया है. जी हां, यूट्यूब पर उसका एक गाना रिलीज हुआ है जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

फर्जी आईपीएस के बाद अब सिंगर बना मिथिलेश

सोशल मीडिया पर हाल ही में फेमस हुए मिथिलेश के प्रोफेशन की फहरिस्त खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है. कभी आईपीएस, कभी डॉक्टर बनने की चाहत. लेकिन अब यह लड़का सिंगर बन गया है. यूट्यूब पर विशाल म्यूजिक नाम के यूट्यूब अकाउंट से मिथिलेश का नया गाना रिलीज किया गया. इस गाने में मिथिलेश के साथ साथ लड़कियां भी दिखाई दे रही हैं जिन्हें मिथिलेश फ्लर्ट करता हुआ दिखाई दे रहा है. गाने को अब तक करीब ढाई लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हालांकि अब खबर ये है कि दो लाख की धोखाधड़ी खाकर फर्जी आईपीएस बने मिथिलेश की ये कहानी भी झूठी है. मिथिलेश ने कहा था कि उसने अपने मामा से दो लाख रुपये ठगों को देने के लिए उधार लिए थे, लेकिन उसके मामा ने इन बातों से साफ इनकार कर दिया है.

देखें वीडियो

यह भी पढ़ें: Video: ट्रेनिंग के दौरान 'आहा टमाटर बड़े मजेदार' गाने लगीं नर्सरी की टीचर, यूजर्स बोले- ये क्या तमाशा है

2 लाख देकर बना था फर्जी आईपीएस

आपको बताते चलें कि जमुई जिले के सिकंदरा थाने के अंतर्गत मिथिलेश कुमार पिता बबलू मांझी ग्राम गोवर्धन बीघा, थाना हलसी जिला लखीसराय को आईपीएस की नकली वर्दी पहनकर थाना क्षेत्र में घूमते हुए पाया गया था. पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद उसने बताया था कि ठगों ने उससे 2 लाख रुपये लेकर उसे यह वर्दी पहनाई है. मिथिलेश के पास से एक नकली पिस्टल और पल्सर आरएस 200 बाइक भी बरामद की गई थी. इसके अलावा मिथिलेश का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो डॉक्टर बनने की बात कहता हुआ दिखाई दे रहा था.

यह भी पढ़ें: इंटरव्यू में केवल एक शब्द और ऑफर हो गई डबल सैलरी, जानिए ऐसा क्या कह गई महिला

यूजर्स ने क्या कहा

गाने के रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में आकर डेरा डाल लिया है. एक यूजर ने लिखा...आज मान गए भाई..एक बिहारी सब पे भारी. एक और यूजर ने लिखा...गजब भाई, 2 लाख रुपये में बहुत अच्छा बिजनेस खोल लिए हो. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये बिहार है भाई यहां कुछ भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: तूफान की रफ्तार से उड़ती हुई आई मौत, दूर से गिरती हुई बिल्डिंग का वीडियो बना रहे शख्स की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral video: बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
बाढ़ के पानी में बह गए हजारों LPG सिलेंडर, वीडियो देख यूजर्स बोले- कर्मों का हिसाब
Elephant Rescues Tiger Viral Video: यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
यही है असली हीरो... तेज बहाव में फंसा टाइगर तो रेस्क्यू करने आए गजराज, हाथी ने ऐसे बचाई जान; देखें वीडियो
Cab Driver Viral Video: 'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
'सिगरेट तो पिऊंगा'... कैब में यात्री की जिद, ड्राइवर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हुआ वायरल
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 
बीच सड़क सांड की गोद में सोता दिखा शख्स, वीडियो देख यूजर्स बोले- ये सिर्फ भारत में हो सकता है 

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget