एक्सप्लोरर

बच्चे की परवरिश से बचने के लिए रचा मौत का नाटक, अब हो गया ऐसा हाल

अमेरिका में रहने वाले एक डॉक्टर के लॉगइन आईडी का उपयोग करते हुए, 39 साल के इस शख्स ने अपनी मृत्यु का झूठा मामला बनाया और अलोहा राज्य में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर दिया.

Trending News: अमेरिका से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी ही मृत्यु का झूठा नाटक रचा जिससे कि वह अपनी पूर्व पत्नी को गुजारा भत्ता देने से बच जाए. दक्षिणी केंटुकी के एक शख्स ने यह स्वीकार किया है कि उसने अपनी एक्स वाइफ को बच्चों के पालन पोषण के रूप में दिए जाने वाले 100,000 डॉलर से ज्यादा का भुगतान करने से बचने के लिए अपनी मौत का नाटक किया था. अब उसे सेंट्रल जेल में छह साल से ज्यादा वक्त बिताने का आदेश दिया गया है.

गुजारा भत्ता बच जाए इस लिए रचा मौत का झूठा नाटक

केंटकी के ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी अटॉर्नी कार्लटन शियर ने एक बयान में कहा कि किपफ ने पिछले साल जनवरी में हवाई की डेथ सर्टिफिकेट सिस्टम तक पहुंच बनाई और इसे अंजाम तक पहुंचाया भी. अमेरिका के किसी अन्य शहर में रहने वाले एक डॉक्टर के लॉगइन इंफॉर्मेशन का इस्तेमाल करते हुए, 39 साल के इस शख्स ने अपनी मौत का झूठा मामला बनाया और अलोहा राज्य में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए वर्कशीट पूरी की. परिणामस्वरूप, किपफ को कई सरकारी डेटाबेस में मृत व्यक्ति के रूप में रजिस्टर्ड कर दिया गया.

जेसी किपफ तस्वीर ग्रेसन काउंटी डिटेंशन सेंटर

तस्वीर: ग्रेसन काउंटी डिटेंशन सेंटर

इतना शातिर कि सरकार की प्राइवेट इंफॉर्मेशन भी बेच खाई

किपफ ने फिर डिजिटल रूप से अन्य राज्यों की डेथ सर्टिफिकेट सिस्टम में घुसपैठ की, साथ ही होटल चेन के बुकिंग प्लेटफॉर्म में भी अलग अलग चिकित्साकर्मियों और चिकित्सकों से चुराए गए क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके उसने उन सिस्टम तक पहुंचने के साथ-साथ सोशल सिक्योरिटी नंबरों सहित प्राइवेट इंफॉर्मेशन के डेटाबेस को साइबर अपराधियों को बेच दिया, जिसे आम तौर पर डार्क वेब के रूप में जाना जाता है.

अदालत ने सुनाई 6 साल की सजा और ठोका 1 करोड़ 64 लाख रुपये का जुर्माना

अमेरिकी जिला न्यायाधीश रॉबर्ट वियर ने हाल ही में किपफ को छह साल और आठ महीने की सजा सुनाई है. संघीय कानून के अनुसार उसे अपनी सजा का 85% हिस्सा पूरा करना होगा और रिहाई के बाद तीन साल तक उसे अमेरिकी प्रोबेशन ऑफिस की निगरानी में रहना होगा. प्रोसिक्यूटर ने कहा कि किपफ पर अपने बकाया गुजारा भत्ता सहायता राशि के साथ-साथ सरकारी और कॉर्पोरेट कंप्यूटर प्रणालियों को पहुंचाए गए नुकसान के लिए कुल मिलाकर लगभग 196,000 डॉलर चुकाने होंगे.

यह भी पढ़ें: शादी वाले दिन भी शिक्षक दूल्हे ने ली क्लास, दूल्हा बन पहुंच गया बच्चों को पढ़ाने, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
रोड रेज में टशन दिखाना पड़ा भारी, विशालकाय शख्स को देख भीगी बिल्ली बना बंदा
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
परशुराम का किरदार निभाते हुए क्रोध में आया कलाकार, तोड़ दिया मंच
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget