एक्सप्लोरर

Jashn-e-Riwaaz Controversy: Fabindia के दिवाली के ‘जश्न-ए-रिवाज’ कैंपेन पर मचा बवाल, आलोचना के बाद हटाना पड़ा पोस्ट

Jashn-e-Riwaaz Controversy: फैब इंडिया के ट्वीट का कैप्शन 'जश्न-ए-रिवाज' था. इसमें मॉडल्स को उनके नए दिवाली 2021 कलेक्शन पहने हुए दिखाया गया था. जिसे बवाल के बाद अब हटा दिया गया है.

Jashn-e-Riwaaz Controversy: क्लोदिंग ब्रांड फैब इंडिया ने सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल होने के बाद दिवाली के लिए अपने नए कलेक्शन का प्रमोशन करने वाले एक ट्वीट को हटा दिया है. ब्रांड पर हिंदुओं के त्योहार दिवाली को "गलत नाम से प्रचारित" करने और इसे जश्न-ए-रिवाज करार देने का आरोप लगाया गया था. बता दें कि कई लोगों ने फैब इंडिया पर हिंदू त्योहार दिवाली को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने पर जमकर आलोचना की है.

फैब इंडिया ने दिवाली क्लेक्शन को 'जश्न-ए-रिवाज’ का कैप्शन दिया

फैब इंडिया का ट्वीट एक प्रमोशनल पोस्ट था जिसमें मॉडल्स को उनके नए दिवाली 2021 कलेक्शन पहने हुए दिखाया गया था. इस पोस्ट में क्लोदिंग ब्रांड ने तस्वीर के साथ ‘जश्न-ए-रिवाज’ का कैप्शन दिया था. इसके साथ ही फैब इंडिया ने अपनी इस पोस्ट में लिखा था, “फैब इंडिया का जश्न-ए-रिवाज एक ऐसा क्लेक्शन है जो इंडियन कल्चर की खूबसूरती को दिखाता है.” वहीं बवाल मचने के बाद ब्रांड ने अपने इस प्रमोशनल पोस्ट को हटा दिया है.

फैब इंडिया की पोस्ट के बाद मचा बवाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फैब इंडिया के इस पोस्ट के बाद ट्विटर पर लोगों के कमेंट्स आने भी शुरू हो गए. आम लोगों ने ही नहीं बल्कि कई नेताओं ने भी फैब इंडिया की इस पोस्ट के लिए काफी आलोचना की. वहीं ट्विटर पर #BoycottFabIndia के तेजी से ट्रेंड करने के बाद तुरंत ब्रांड ने इसे हटा दिया.

बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने ट्वीट कर ब्रांड की आलोचना की

वहीं बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी ट्विटर पर एक पोस्ट कर फैब इंडिया के इस प्रमोशनल एड की आलोचना की. उन्होंने अपन ट्वीट में लिखा, “दीपावली जश्न-ए-रिवाज नहीं है, पारंपरिक हिंदू परिधानों के बिना मॉडल का चित्रण करने वाले हिंदू त्योहारों के अब्राह्मीकरण के इस जानबूझकर प्रयास को बाहर किया जाना चाहिए. @FabindiaNews जैसे ब्रांड को ऐसे जानबूझकर किए गए दुस्साहस के लिए इकोनॉमिक कॉस्ट का सामना करना पड़ेगा.”

लोगों ने फैब इंडिया के पोस्ट को सांस्कृतिक रूप से अनुचित बताया

गौरतलब है कि फैब इंडिया का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. लोगों ने इसे सांस्कृतिक रूप से अनुचित बताया है. जबकि कई यूजर्स ने लिखा कि कैप्शन में सिर्फ 'दिवाली' या 'दीपावली' लिखना ही प्रमोशन के लिए काफी होता. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि हिंदू त्योहार दिवाली के अस्तित्व को ही बदलने की कोशिश की जा रही है. वहीं कई लोगों ने लिखा कि हिंदू त्योहारों का महत्व मुस्लिम और ईसाई के समान ही है और उन्हें मिलाना किसी धर्म विशेष का अनादर करने से कम नहीं है.

बता दें कि फैबइंडिया की शुरुआत 1960 में जॉन बिसेल ने की थी और इसका पहला रिटेल स्टोर नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में खोला गया था.

ये भी पढ़ें

Eid-e-Milad-un-nabi 2021: आज है ईद-ए-मिलाद का पर्व, जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व

Horoscope Today 19 October 2021: वृषभ से मकर राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें राशिफल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget