एक्सप्लोरर

पटरी पर लेटी थी महिला, ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन, इसके बाद जो हुआ पैरों से जमीन खिसका देगा

महिला रेलवे ट्रैक पार करना चाहती थी , जहां मालगाड़ी खड़ी थी. उसने ट्रेन के नीचे रेंगकर दूसरी तरफ जाने का फैसला किया, जहां एक और महिला उसका इंतजार कर रही थी.

Trending Video: विकाराबाद जिले के बसीराबाद रेलवे स्टेशन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ट्रेन की चपेट में आने के बाद भी बाल बाल बच गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग घटना को देखकर हैरान हुए जा रहे हैं. यह अपने आप में एक अनोखा मामला है कि ट्रेन की चपेट में आने के बाद भी महिला ने अपनी जान बचा ली.

पटरी पर लेटी थी महिला, तभी ऊपर से गुजर गई पूरी ट्रेन

दरअसल हुआ यूं कि महिला रेलवे ट्रैक पार करना चाहती थी, जहां मालगाड़ी खड़ी थी. उसने ट्रेन के नीचे रेंगकर दूसरी तरफ जाने का फैसला किया, जहां एक और महिला उसका इंतजार कर रही थी. लेकिन तभी ट्रेन के पहिए चलने का महिला को अहसास हुआ जिससे उसकी जान उसके हलक में आ गई. महिला ने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए समझदारी दिखाई और ट्रैक के बीच में लेट गई, जबकि ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई. एक राहगीर ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें ट्रेन चलती हुई दिख रही थी और महिला ठीक ट्रेन के नीचे थी.

महिला की पहचान में जुटी पुलिस

हैरानी की बात यह है कि ट्रेन के गुजरने के बाद महिला सुरक्षित पटरी से बाहर निकल आई. वह उठी और शांति से स्टेशन से चली गई. इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद, स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने पुलिस की मदद से अतिरिक्त जानकारी जुटाकर महिला का पता लगाने का प्रयास शुरू किया.

यूजर्स ने क्या कहा

वीडियो को @AadhanTelugu नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक कई लोगों ने देखा है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...इतनी जल्दी किस बात की है दीदी, सीढ़ियों से चली जाती. एक और यूजर ने लिखा...इसकी बेवकूफी ने इसकी जान को खतरे में डाला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...जान है तो जहान है.

यह भी पढ़ें: जगह एक हादसे अनेक, इस सड़क से गुजरने से पहले जरूर देख लें ये वीडियो- रोज होते हैं एक्सीडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
पेंटिंग को सड़क समझ बैठा ड्राइवर, चढ़ा दिया ट्रक; देखें वीडियो
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
सौरव जोशी ने पत्नी को कुत्ते के कटोरे में पिलाया पानी, Video वायरल
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget