एक्सप्लोरर

ये मानवता की मौत है! झांसी में शव को जानवर की तरह घसीटते दिखे कर्मचारी, वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शव के पैरों पर कपड़ा बंधा हुआ है और दो शख्स उस कपड़े में रस्सी बनाकर शव को घसीटते हुए पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जा रहे हैं

Trending Video: झांसी के पोस्टमार्टम हाउस में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, यह वायरल वीडियो झांसी पोस्टमार्टम हाउस के बाहर का है. जिसमे दो शख्स एक शव के पैरों में कपड़ा बांधकर घसीटते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो का संज्ञान झांसी पुलिस ने लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शव के पैरों पर कपड़ा बंधा हुआ है, और दो शख्स उस कपड़े में रस्सी बनाकर शव को घसीटते हुए पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक युवक का लावारिस शव  मिला था.

शव को कपड़ा बांधकर घसीटा

उसी लावारिस शव को पोस्टमार्टम हाउस में काम करने वाले दो शख्स बेरहमी से घसीट रहे हैं. कुछ दिन पहले भी इसी पोस्टमार्टम हाउस से इसी तरह का एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ था. जिसमे एक एंबुलेंस संचालक एक शव को बेरहमी से नीचे पटक रहा था, इसी मामले में पुलिस शव को नीचे पटकने वाले व्यक्ति श्याम सुंदर शर्मा पर एक मुकदमा भी दर्ज किया था. आज एक बार फिर इस तरह का वीडियो वायरल होना मेडिकल कॉलेज में बने पोस्टमार्टम हाउस को लेकर कई तर्क के सवाल खड़े कर रहा है. कि झांसी के पोस्टमार्टम हाउस में मरने वाले लोगों के शवों के साथ इस तरह का बर्ताव क्यों किया जा रहा है.

बार बार डरा रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट पर हड़कंप मच गया और लोगों ने इसे शव की नहीं बल्कि मानवता की मौत बताया. वीडियो में जिस तरह से दो शख्स शव को बेरहमी से कपड़े से बांधकर खींच रहे हैं वो देखने भर से ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और आप ऊपर वाले से लंबी उम्र की दुआ करने लगेंगे. वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: इस डांस को देखने के लिए आंखें नहीं कलेजा चाहिए! 'आज की रात' पर शख्स ने किया ऐसा डांस, लोगों को आ गई शर्म

मानवता मर गई है, बोले यूजर्स

वीडियो को सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म्स से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा... ये शव की मौत नहीं है, बल्कि पूरी इंसानियत की मौत है. एक और यूजर ने लिखा... जितने गुनाहगार ये शव घसीटने वाले है, उतना ही गुनाह वीडियो बनाने वाले का भी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा... वीडियो बनाने वाले शख्स को इतनी ही परवाह थी तो उसने इन्हें रोका क्यों नहीं.

यह भी पढ़ें: बर्तन धोने से लेकर रोटियां बेलने तक... हर काम करती है ये बंदरिया, लोग बोले- घर की छोटी बेटी है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
कलेक्टर की गाड़ी का करो चालान, बगैर नंबर प्लेट देख भड़के वकील
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget