एक्सप्लोरर

रूसी नागरिक को मारने वाले 'शार्क' की बेरहमी से हत्या, लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, सामने आया क्रूरता का Video

Shark Viral Video: कई यूजर्स ने शार्क के साथ दिखाई गई क्रूरता की निंदा की है. जबकि कुछ ऐसे भी यूजर्स देखने को मिले, जिन्होंने शार्क के साथ की गई मारपीट को सही बताया.

Egypt Tiger Shark Killed Viral Video: कुछ दिनों में पहले मिस्त्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी, जिसमें एक टाइगर शार्क ने समंदर में तैरने गए रूसी व्यक्ति पर हमला बोल दिया था. शार्क के हमले के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी. इस खौफनाक घटना का वीडिया भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. शख्स की मौत के बाद लोगों ने शार्क को पकड़ लिया था. अब खबर आ रही है कि लोगों ने डंडे से पीट-पीटकर इस शार्क की हत्या कर दी है. शार्क के साथ मारपीट का एक नया वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहा है, जिसपर कुछ यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने शार्क को बांध रखा है और उसे बेरहमी से डंडे से पीटा जा रहा है. शार्क दर्द से तड़प रहा है, लेकिन बंधे होने की वजह से वो बेबस है. जानकारी के मुताबिक, लोगों द्वारा डंडे से पीटे जाने की वजह से शार्क बुरी तरह से घायल हो गया था. लिहाजा उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने शार्क पर हुए इस क्रूर हमले को गलत बताया है. 

यूजर्स ने जताई नाराजगी

एक यूजर ने लिखा, 'व्यक्ति के साथ जो कुछ हुआ, वो मुझे अच्छा नहीं लगा. लेकिन शार्क के साथ जो किया गया है, उससे मुझे नफरत है.' जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह शार्क का अपना पर्यावरण है. समंदर में या तो जाल लगाना चाहिए था या वहां तैरने के लिए जाना ही नहीं चाहिए था.' कई यूजर्स ने शार्क के साथ दिखाई गई क्रूरता की निंदा की है. जबकि कुछ ऐसे भी यूजर्स देखने को मिले, जिन्होंने शार्क के साथ की गई मारपीट को सही बताया और कहा कि बाहरी देशों से आने वाले पर्यटकों की हत्या होना अस्वीकार्य है.

समंदर में तैरने गया था शख्स 

मालूम हो कि 8 जून को हर्गहाडा शहर के रेड सी रिजॉर्ट में एक रूसी व्यक्ति समंदर में तैरने के लिए गया था. तभी उसपर एक टाइगर शार्क ने हमला बोल दिया था. शख्स ने शार्क के हमले से बचने की बहुत कोशिशें की थीं, लेकिन वो खुद को उसके चंगुल से नहीं छुड़ा सका. लिहाजा उसकी समंदर में ही मौत हो गई. इस घटना के बाद मिस्त्र में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे थे.

ये भी पढ़ें: समंदर में तैर रहे शख्स पर शार्क का हमला, अंत तक की खुद को बचाने की कोशिश...मगर हार गया जंग, सामने आया खौफनाक Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
मां चीखती रही, मगरमच्छ बच्चे को खींच ले गया, Video देख कांप उठेंगे
Kanwar Yatra Viral Video: बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
बगैर टिकट यात्रा कर रहे थे कांवड़िये, TTE ने ट्रेन से उतारा
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
मां को याद कर शादी के स्टेज पर रो पड़ा दूल्हा, आपको भी रुला देगा वीडियो
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget