एक्सप्लोरर

Nepal में भूकंप से तबाही! अब तक 132 की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कई खौफनाक तस्वीरें और वीडियो, यहां देखें

Nepal Earthquake: बताया जा रहा है कि नेपाल में इस भूकंप के कारण अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव का काम जारी है.

Earthquake In Nepal: देर रात आए भूकंप की वजह से नेपाल में हालात बिगड़ गए हैं. 6.4 की तीव्रता वाले इस भूकंप ने नेपाल के कई हिस्सों में तबाही मचा डाली है. कई मकान और इमारतें ढह चुकी हैं. दीवारों पर दरारे पड़ गई हैं. ढही इमारतों के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आंशका जाहिर की जा रही है. बताया जा रहा है कि नेपाल में इस भूकंप के कारण अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. राहत और बचाव का काम जारी है. 

नेपाल में हेली ऑपरेटरों को हर तरीके से तैयार रहने को कहा गया है. भूकंप प्रभावि क्षेत्रों से घायल लोगों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है. घायलों को एयरलिफ्ट करने में कोई दिक्कत न आए, इसलिए उड़ान की नियमित आवाजाही को फिलहाल के लिए निलंबित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर नेपाल में आए भूकंप से जुड़ी कई वीडियो वायरल हो रही है. इन वीडियोज़ में तबाही का मंजर साफ-साफ देखा जा सकता है. 

यहां देखें तबाही के वीडियोज़ 

वीडियो-1: यह वीडियो नेपाल में भूकंप के दौरान का है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोग शुक्रवार की रात को टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान 6.4 तीव्रता का भूकंप पाया. भूकंप आने के बाद धरती इतनी जोर से हिली कि लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. वीडियो में आगे यह भी देखा जा सकता है कि एकाएक एक बिल्डिंग ढह गई और आसपास मलबा इकट्ठा हो गया.

वीडियो-2: इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देर रात का मंजर कैसा था. यह वीडियो नेपाल के जजरकोट के भेरी का बताया जा रहा है. 

वीडियो-3: इस वीडियो में रेस्क्यू टीम मलबे में दबे लोगों को निकालती नजर आ रही है.

देखें तबाही की कुछ तस्वीरें

फोटो-1

फोटो-2

फोटो-3

 

ये भी पढ़ें: Viral Video: पहले हाथ में उठाया फिर जोर से घुमाया और सांप की पुंछ घुमाने लगा बंदर, वीडियो देख अटक जाएगी सांसें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
डोगेश भाई ने कार का किया कबाड़ा, खींच-खींच कर तोड़ डाला बंपर; देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल
जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Embed widget