एक्सप्लोरर

नशे में धुत शख्स ने रेलवे ट्रैक पर चलाई कार, आने वाली थी ट्रेन...मगर पुलिस ने ऐन मौके पर बचा ली जान, देखें Video

शराब में धुत एक व्यक्ति ने ड्राइविंग करते-करते अपनी कार रेलवे ट्रैक पर लाकर खड़ी कर दी. शख्स इतने नशे में था कि उसे इस बात का अंदाजा तक नहीं हुआ कि वह कहां खड़ा है.

शराब के नशे में कई बार इंसान ऐसी-ऐसी हरकतें कर जाता है, जिसकी वजह से उसे कोर्ट-कचहरी और पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं. आपने हाल ही में गुरुग्राम में हुआ वो किस्सा तो सुना ही होगा, जिसमें एक युवक एक अनजान शख्स के साथ पहले तो जमकर शराब पीता है. फिर नशे की हालत में अपनी ही गाड़ी से उतर जाता है और अनजान शख्स को मोबाइल, लैपटॉप, कार और कैश सबकुछ सौंप देता है. फिर खुद मेट्रो से घर जाता है. यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी और बाद में भी शराबी व्यक्तियों के कई अजीबोगरीब रूप देखने को मिले हैं. अब ऐसा ही एक मामला एक बार फिर से सामने आया है.

दरअसल शराब में धुत एक व्यक्ति ने ड्राइविंग करते-करते अपनी कार रेलवे ट्रैक पर लाकर खड़ी कर दी. शख्स इतने नशे में था कि उसे इस बात का अंदाजा तक नहीं हुआ कि वह कहां खड़ा है. यह घटना केरल के कन्नूर की बताई जा रही है. नशे में धुत शख्स का नाम जयप्रकाशन है. जयप्रकाशन ने 18 जुलाई को बहुत ज्यादा शराब पी ली थी. शराब पीकर उसने ड्राइविंग की, जो एक दंडनीय अपराध है. जयप्रकाशन ड्राइविंग करते-करते ट्रेन की पटरी तक आ पहुंचा और पटरी पर ही कार चलाने लगा.  

ट्रैक पर आने वाली थी ट्रेन

आसपास मौजूद कुछ स्थानीय लोगों और रेलवे गेटकीपर ने इस घटना की जानकारी नजदीकी रेलवे स्टेशन को दी, जिसके बाद पुलिस ने शख्स को अरेस्ट कर लिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय शख्स अपनी कार लेकर पटरी पर उतरा था, उस समय उसी ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस आने वाली थी. अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती या किसी ने शख्स को ऐसा करते हुए देखा होता तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता था. 

पुलिस ने जब्त की कार

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार में बैठा शख्स नशे में धुत नजर आ रहा है और कार बिल्कुल पटरी पर खड़ी है. पुलिसवालों ने कार को धक्का लगाकर साइड किया और शख्स को बाहर निकाला. पुलिस ने 19 जुलाई को शख्स को गिरफ्तार किया और उसकी कार जब्त कर ली.

ये भी पढ़ें: दिल्ली सहित कई राज्यों में फैल रही आंखों की ये बीमारी, क्या है लक्षण और कारण? कैसे करना है अपना बचाव? जान लें सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने उरी सेक्टर में ढेर किया पाकिस्तानी आतंकी
Saharsa News: 'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'काहे भाग रही है... हम बंद कर दें', सहरसा में सभा से महिलाओं के जाने पर भड़के नीतीश कुमार
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा...', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर को लेकर दिया जवाब
'मुज्तबा खामेनेई घायल... चेहरा बिगड़ा', अमेरिका के दावे पर ईरान की दो टूक, सुप्रीम लीडर की सेहत...
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
30 साल पहले बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को कर दिया था रिजेक्ट, बोला- पहले काम तो करो, खुद ही स्ट्रगल कर रहे
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
सोने से भी महंगी बिक रही गाय से निकलने वाली ये चीज, वायरल होते ही बाजार में तस्कर ग्रुप एक्टिव
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
बार-बार पेनकिलर खाने से किडनी को हो सकता है नुकसान, जानें डॉक्टरों ने क्या दी चेतावनी?
Embed widget