एक्सप्लोरर

दिल्ली सहित कई राज्यों में फैल रही आंखों की ये बीमारी, क्या है लक्षण और कारण? कैसे करना है अपना बचाव? जान लें सबकुछ

कंजंक्टिवाइटिस वैसे तो कोई जानलेवा संक्रमण नहीं है. हालांकि यह आंखों को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए लोगों को इसे सीरियसली लेना चाहिए. कंजंक्टिवाइटिस को 'पिंक आई' इन्फेक्शन के नाम से भी जाना जाता है.

Conjunctivitis: इस साल मानसून के दौरान आई बारिश ने दिल्ली सहित कई राज्यों का हाल बेहाल कर दिया. उत्तर भारत के कई हिस्सों में भयंकर बाढ़ आ गई. यमुना सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया. सिर्फ इतना ही नहीं, बाढ़ के कारण कई मानसूनी बीमारियों ने भी जन्म ले लिया है, जिनमें से एक बीमारी 'कंजंक्टिवाइटिस' है, जो आंखों को प्रभावित करती है. इन दिनों इस दिल्ली-एनसीआर में इस बीमारी ने कहर बरपाया हुआ है. बड़ी संख्या में लोग आई फ्लू का सामना कर रहे हैं. चूंकि यह एक तरह का संक्रमण है, इसलिए जो भी पीड़ित व्यक्ति के कॉन्टैक्ट में आता है, उनमें भी कंजंक्टिवाइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है.   

टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक डॉक्टर ने कहा कि कंजंक्टिवाइटिस वैसे तो कोई जानलेवा संक्रमण नहीं है. हालांकि यह आंखों को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए लोगों को इसे सीरियसली लेना चाहिए. कंजंक्टिवाइटिस 5-6 दिनों तक रह सकता है. इसे 'पिंक आई' इन्फेक्शन के नाम से भी जाना जाता है. ज्यादातर लोग मानते हैं कि यह बीमारी आई कॉन्टैक्ट करने से फैलती है. जबकि डॉक्टर का कहना है कि ये न तो हवा के जरिए फैलती है और ना ही आई कॉन्टैक्ट करने से फैलती है. कंजंक्टिवाइटिस किसी को तब प्रभावित करता है, जब वो किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई चीजों का इस्तेमाल करता है. 

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण?

कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित व्यक्ति की आंखों का सफेद हिस्सा पूरी तरह से गुलाबी और लाल हो जाता है. आंखों में खुजली और दर्द होता है. लगातार पानी निकलता है. कभी-कभार विज़न ब्लर हो जाता है. आंखें सूज जाती है. इस बीमारी का आंखों की रोशनी पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है, हालांकि आपको कुछ समय के लिए धुंधला जरूर दिखाई दे सकता है. 

कैसे करें अपना बचाव?

1. साफ-सफाई का रखें ध्यान
2. बार-बार धोएं हाथ
3. आंखों को बार-बार न छुएं
4. किसी से भी अपना तौलिए, बिस्तर या रूमाल शेयर न करें
5. कॉन्टैक्ट लेंस से बचें
6. अपनी मर्जी से कोई भी दवा न लें.
7. पब्लिक स्विमिंग पूल में जाने से बचें
8. संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें
9. संक्रमिक व्यक्ति की किसी भी चीज का इस्तेमाल न करें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: उबालकर नहीं, चावल को पकाने का ये है सबसे उत्तम तरीका, जानें

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Egg Vs Dal: दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
दाल-सब्जी के मुकाबले एक अंडे से कितना मिलता है प्रोटीन, बच्चों के पोषण पर कितना पड़ेगा असर?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Bug Bite Itching: मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
मच्छर या कीड़ा काटे तो खुजली करने से पहले 2 बार सोचें, रिसर्च में हुआ बेहद चौंकाने वाला खुलासा
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात
रात में देर से खाना खाने की आदत सेहत को कैसे नुकसान पहुंचाती है? एक्सपर्ट से समझिए पूरी बात

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget