एक्सप्लोरर

पुलिया पर था भयंकर पानी, ड्राइवर ने जहाज बना दी बस! वीडियो देख यूजर्स बोले- आ गया स्वाद

बस ड्राइवर ने जान जोखिम में डालकर बहते पुल पर बस दौड़ा दी और सुरक्षित पार निकल गया. उसे देखकर दूसरे ड्राइवर का भी जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया. इसके बाद जो हुआ वो कल्पना से परे है.

सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं जो दिल दहला देते हैं और इंसान की लापरवाही को सामने ले आते हैं. ताजा मामला गांव की एक पुलिया का है, जहां उफनती नदी के तेज बहाव में भी बस ड्राइवर ने अपनी जान और यात्रियों की किस्मत से खिलवाड़ कर दिया. हैरानी की बात यह है कि पहले एक बस ड्राइवर ने जान जोखिम में डालकर बहते पुल पर बस दौड़ा दी और सुरक्षित पार निकल गया. उसे देखकर दूसरे ड्राइवर का भी जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया. उसने भी वही करने की कोशिश की. लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और पल भर में पूरी बस नदी के तेज बहाव में बह गई.

पुलिया पर था भयंकर पानी, ड्राइवर ने जहाज बना दी बस

वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि गांव की एक पुलिया पर नदी उफान पर है. पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है और दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी है. यातायात पूरी तरह से ठप है और लोग केवल पानी के खतरनाक मंजर को देखकर खड़े हैं. तभी एक बस ड्राइवर अचानक बस को स्टार्ट करता है और बहते पानी में उसे दौड़ा देता है. लोग हैरानी से चीखते हैं लेकिन ड्राइवर बिना डरे बस को पानी में निकाल देता है और किसी तरह उसे पार भी कर लेता है. यह नजारा देखकर भीड़ दंग रह जाती है. लेकिन यहीं पर कहानी मोड़ ले लेती है.

दूसरे ड्राइवर ने देखकर की वही हरकत लेकिन...

पहली बस को पार होते देख दूसरी बस का ड्राइवर भी उसी बहादुरी (या कहें लापरवाही) को दोहराने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे ही वह बस को पुल पर चढ़ाता है, तेज बहाव उसे बहा ले जाता है. देखते ही देखते बस पानी के जहाज की तरह बहती हुई नदी में समा जाती है. वीडियो में लोग जोर-जोर से चिल्लाते हैं, “मत लेकर जाओ.” लेकिन ड्राइवर मानो खुद को पायलट समझ चुका था. उसने चेतावनी की परवाह नहीं की और आखिरकार बस पानी के हवाले हो गई.

यह भी पढ़ें: यमराज का भैंसा आ ही रहा होगा... बिजी सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट करता दिखा युवक, यूजर्स बोले- इस बेवकूफी के लिए 2 शब्द

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

वीडियो को Ummed Meena नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...होड़ा होड़, घुटना फोड़. एक और यूजर ने लिखा....इसलिए कहते हैं कि नकल में भी अक्ल की जरूरत होती है. अब आ गया होगा स्वाद. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...इस तरह के ड्राइवरों की वजह से ही सड़क दुर्घटनाएं होती हैं.

यह भी पढ़ें: Video: लड़ते-लड़ते दुकान में जा घुसे सांड, एक हो गया बेहोश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Dog Viral Video : महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग
महिला ने डॉगी के बच्चे को पहाड़ी से फेंकने का किया नाटक, भड़के लोग
Ola ड्राइवर को मिला iPhone 16, मालिक को लौटाकर जीता दिल
Ola ड्राइवर को मिला iPhone 16, मालिक को लौटाकर जीता दिल
Cars24 Viral News: गुरुग्राम की सड़क पर कंपनी ने उतारी नाव, पुलिस ने कर दिया 50 हजार का चालान
गुरुग्राम की सड़क पर कंपनी ने उतारी नाव, पुलिस ने कर दिया 50 हजार का चालान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget