एक्सप्लोरर

Viral Video: गधे ने सिखाया कुत्ते को सबक! मुंह से पकड़ा और उठाकर दी पटखनी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गधे और दो कुत्तों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप एक गधे को कुत्ते को उठाकर पटकते हुए देख सकते हैं. देखिए ये मजेदार वीडियो..

Donkey Dog Fight Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों (Animals) के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियोज काफी हैरान (Shocking) करने वाले होते हैं तो कुछ बहुत ही मजेदार भी होते हैं, जिन्हें देख कर लोगों की हंसी (Laugh) छूट जाती है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो (Funny Video) आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. ये वीडियो कुत्तों और गधे से जुड़ा हुआ है. 

ये तो हम सब जानते हैं कि बेवजह किसी को परेशान नहीं करना चाहिए. कई बार ऐसा करने का अंजाम काफी बुरा हो सकता है. इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको यही देखने को मिलेगा. दरअसल, दो कुत्ते (Dogs) एक गधे (Donkey) को बिना मतलब के परेशान कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें गधे के भयंकर गुस्से का सामना करना पड़ा. 

मुझे दोबारा तंग मत करना..!

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक गधा खड़ा है और दो कुत्ते उसपर भौंक कर उसे परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं. गधे को परेशान कर रहे कुत्तों को यह नहीं मालूम था कि अब उनके साथ क्या होने वाला है. एकदम से गधा एक कुत्ते पर हमला कर देता है और साइड में खड़ा दूसरा कुत्ता वहां से भाग जाता है.

गधे ने कुत्ते को उठाकर पटका

नाराज गधे ने पहले कुत्ते को दौड़ाया और फिर उसके पीछे वाले दोनों पैर पकड़ कर हवा में उठा दिए. उसके बाद उसे सड़क पर बुरी तरह से पटक दिया. इसके बाद कुत्ता बिजली की रफ्तार से वहां से भाग निकला. यह वीडियो देख कर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं.

वायरल हुआ वीडियो

इस फनी और मजेदार वीडियो को झारखंड के डिप्टी कलेक्टर संजय कुमार (sanjay Kumar) ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘इसलिए अनावश्यक किसी की ‘शांति भंग’ न करें..!’. महज 11 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 1.88 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स भी किए हैं.

ये भी पढे़ं- Watch: ड्यूटी करें या गाड़ी को धक्का मारें? बिहार पुलिस की लचर व्यवस्था का वीडियो हुआ वायरल

ये भी पढे़ं- Watch: तरबूज़ खाते इस कुत्ते के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, लोग बोले- स्वैग हो तो ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज- रुला देगा वीडियो
मां ने फीस के लिए गिरवी रखे कंगन, बेटी ने MNC में नौकरी पाकर चुकाया त्याग का कर्ज
Video: टाइगर के शावक से मजाक पड़ा भारी, युवक पर नन्हें दरिंदे ने यूं किया हमला- वीडियो वायरल
टाइगर के शावक से मजाक पड़ा भारी, युवक पर नन्हें दरिंदे ने यूं किया हमला- वीडियो वायरल
Viral Video:बिस्तर पर पड़े पति से पत्नी ने मांगे तलाक के साइन, घरवालों की बात सुन भर आई आंखें
Viral Video:बिस्तर पर पड़े पति से पत्नी ने मांगे तलाक के साइन, घरवालों की बात सुन भर आई आंखें
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल
अपने पुराने यार की मदद करने पहुंचे स्पीकर Om Birla, ठेठ हाड़ौती में की बात- वीडियो वायरल

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'राजनीति के फ्लॉप…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
लो स्कोरिंग थ्रिलर, MI ने डिफेंड किए 132 रन, अंतिम गेंद पर मिली जीत; RCB का प्लेयर बना 'हीरो'
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
JPSC प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, मेंस के लिए आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल

Embed widget