एक्सप्लोरर

Watch: तरबूज़ खाते इस कुत्ते के वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, लोग बोले- स्वैग हो तो ऐसा

Dog Viral Video: सोशल मीडिया पर एक स्टाइलिश कुत्ते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये कुत्ता आम कुत्तों की तरह नहीं है. तरबूज खाते इस कुत्ते को देख आप हैरान हो जाएंगे.

Dog Eating Watermelon: सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से रोजाना नए-नए वीडियो सामने आते रहते हैं. कभी रोचक वीडियो सामने आते हैं तो कभी-कभी ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि क्या ऐसा भी हो सकता है. वहीं कई बार वीडियोज़ इतने फनी (funny) होते हैं, जिन्हें देखकर हमारी हंसी (Laugh) छूट जाती है. ये वीडियो हमेशा के लिए हमारे जहन में बस जाते हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो रहा ये वीडियो काफी फनी है. इस वीडियो में आपको एक कुत्ते (Dog) का 'वखरा स्वैग' देखने को मिलेगा. ये कुत्ता आम कुत्तों की तरह नहीं है. इसके शौक अलग हैं और इसके तौर-तरीके भी बाकी जानवरों से काफी अलग हैं. सोशल मीडिया की भाषा में कहें तो ये कुत्ता स्वैग से भरा हुआ है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Earth | Nature | Wildlife 🌎 (@earthdixe)

कुत्ते का अनोखा स्टाइल

आपने कुत्तों को अक्सर फल-सब्जियां खाते देखा होगा. पालतू कुत्ते तो ये सब खाते ही हैं, लेकिन वायरल वीडियो में आप एक कुत्ते को तरबूज (Watermelon) खाते देखेंगे. अब वीडियो में खास है उसका तरबूज खाने का तरीका. कुत्ते ने आंखों पर चश्मा लगा रखा है और सिर पर तरबूज के छिलके की टोपी पहनी हुई है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि कुत्ता अनोखे तरीके से तरबूज को खा रहा है. कुत्ता तरबूज के अंदर खो गया है.

स्वैग और स्टाइल के साथ तरबूज खाते इस कुत्ते को देखना एक अलग ही अनुभव है. कुत्ता मानो तरबूज खाने में इतना बिजी हो गया है कि उसे दुनियादारी की कोई परवाह नहीं है. उसका लक्ष्य सिर्फ तरबूज को खत्म करना है. बाकी कुत्ते को एविएटर चश्मे में देखना भी काफी अनोखा है.

वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर earthdixe नाम के अकाउंट से अपलोड किया है. वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं और एक दिन पहले ही अपलोड किए गए इस वीडियो को 23 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तरबूज खाने का इससे बेहतर तरीका हो सकता है क्या?'

ये भी पढ़ें- Watch: समुद्र में गिरे मोबाइल फोन को बेलुगा व्हेल ने ढूंढ निकाला, वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

ये भी पढ़ें- Watch: स्केट बोर्ड करती लड़की ने अचानक भरी उड़ान! वीडियो देख लोग बोले- पापा की परी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आ बैल मुझे मार!' चौक पर बैठे चाचा ने बैल को मारा लट्ठ, हो गया कांड
'आ बैल मुझे मार!' चौक पर बैठे चाचा ने बैल को मारा लट्ठ, हो गया कांड
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
अफगान जलेबी' पर तीन हसीनाओं ने बीच सड़क दिखाए कातिलाना मूव्स
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज
हार्दिक पांड्या के फैन ने तय किया 2400 KM का सफर, मिला खास सरप्राइज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का किया ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का किया ऐलान
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या है अटल आवासीय योजना? बेटियों को मुफ्त मिलेगी पढ़ाई और हॉस्टल सुविधा
क्या है अटल आवासीय योजना? बेटियों को मुफ्त मिलेगी पढ़ाई और हॉस्टल सुविधा
Embed widget