एक्सप्लोरर

Video: दयावान लुटेरे! रोया शख्स तो लूटा हुआ सामान वापस दे गए चोर, देखें अनोखा वीडियो

Viral Video: डिलीवरी बॉय को लूटने आए दो लुटेरे उसके आंसुओं पर तरस खा गए और लूटा हुए सामान वापस दे गए, यह सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

Trending Video: कहते हैं कि चोर और लुटेरे पत्थर दिल होते हैं, उन्हें किसी की मजबूरी से कोई मतलब नहीं होता, वो बस अपना काम करते हैं और चले जाते हैं. अब चाहे वो लाख रुपये लूटें या फिर करोड़ रुपये, कोई रोये, गिड़गिड़ाए वो किसी की नहीं सुनते. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो आपकी सोच को बदल सकता है. हल्के पन में चुटकी लेते हुए कहें तो लुटेरों के पास भी दिल होता है, बेशक काम वो गैरकानूनी करें लेकिन इंसानियत वे भी कभी कभी दिखा ही देते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ एक डिलीवरी बॉय के साथ, जहां उसे लूटने आए दो लुटेरे उसके आंसुओं पर तरस खा गए और लूटा हुए सामान वापस दे गए, यह सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.

पार्सल डिलीवरी करने पहुंचा था शख्स

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिलीवरी बॉय घर से पार्सल डिलीवर करके लौट रहा है. वो बाहर आकर अपनी बाइक के पास आकर जाने को होता ही है कि दो शख्स वहां पर मुंह पर नकाब बांधे आते हैं और डिलीवरी बॉय के पास रुककर उससे उसका सामान मांग लेते हैं, डिलीवरी बॉय जब इसका विरोध करता है तो बाइक के पीछे बैठा शख्स उससे जबरन उसका सामान छीनने लगता है. यह सब देखकर डिलीवरी बॉय घबरा जाता है और रोने लगता है.

देखें वीडियो

रोने लगा डिलीवरी बॉय तो पिघला लुटेरों का दिल

जैसे ही डिलीवरी बॉय रोने लगता है लुटेरे उसे हैरान होकर देखने लगते हैं, और शायद सोचते हैं कि हम गरीब आदमी पर हाथ साफ कर रहे हैं. इसके बाद उसे रोता देख लुटेरों का दिल पिघल जाता है और डिलीवरी बॉय का पार्सल और फोन लुटेरे वापस दे जाते हैं. वापस जाते हुए लुटेरे डिलीवरी बॉय को ढांढस भी बंधाते हैं जैसे कह रहे हों कि भाई तू रो मत, हम तेरा कुछ नहीं ले जा रहे हैं. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यूजर्स ने ऐसे दी प्रतिक्रियाएं

वायरल वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं 24 हजार से ज्यादा बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स ने भी वीडियो पर अपने मजेदार कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा...लुटेरों का दिल नेताओं से बड़ा है. एक और यूजर ने लिखा...यह एक दम प्री प्लान्ड वीडियो है मैं दावे से कह सकता हूं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...वाह लुटरों पहली बार कोई अच्छा काम किया है.

यह भी पढ़ें: पति ने ड्रोन से किया बीवी का पीछा, पहाडों में जाकर गायब हुई पत्नी, फुटेज देख दंग रह गया शख्स

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात की यूनिवर्सिटी में लगाए गए एंटी-सुसाइड फैन, सामने आया वीडियो
गुजरात की यूनिवर्सिटी में लगाए गए एंटी-सुसाइड फैन, सामने आया वीडियो
ये तो अर्जुन निकली...महिला ने शीशे में देखकर लगाया निशाना, यूजर्स हैरान
ये तो अर्जुन निकली...महिला ने शीशे में देखकर लगाया निशाना, यूजर्स हैरान
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget