एक्सप्लोरर

मालिक के इंतजार में कुत्ते ने अस्पताल के बाहर बिताए पांच दिन, दिल पिघला देगी ये कहानी

तुर्की के ट्राब्ज़ोन के काला सागर शहर के अस्पताल में एक सेमल सेंटर्क नाम के शख्स को इलाज के लिए भर्ती किया गया था. जिसका कुत्ता अपने मालिक के इंतजार में अस्पताल के बाहर पांच दिन तक खड़ा रहा.

कुत्ते हमेशा से अपनी वफादारी और अपने मालिक के प्रति अपार प्रेम के लिए जाने जाते रहे हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है जिसमें मालिक के बिमार होने पर एक कुत्ता उस अस्पताल के गेट के बाहर पांच दिनों तक खड़ा रहा जहां उसके मालिक का इलाज किया जा रहा था.

अस्पताल के बाहर कुत्ते ने बिताए पांच दिन

बताया जा रहा है कि कुत्ते का नाम बोनकुक है और उसके मालिक को बीते 15 जनवरी को बीमार होने के कारण इलाज के लिए तुर्की के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था. वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान कुत्ते ने अपने मालिक की एम्बुलेंस का पीछा किया और इसके पीछे-पीछे अस्पताल तक पहुंच गया. कुत्ते के मालिक सेमल सेंटर्क को ट्राब्ज़ोन के काला सागर शहर के अस्पताल में भर्ती किया गया था.

घर से वापस अस्पताल आय़ा कु्त्ता

सेंटंर्क की बेटी अयूर इगेली का कहना है कि वह बोनकुक को कई बार घर लेकर गई थी लेकिन कुत्ता बार-बार भाग कर अस्पताल लौट आया था. वहीं अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मुहम्मेट अकडनिज़ ने डीएचए को बताया कि “कुत्ता हर दिन सुबह 9 बजे आता है और रात होने तक अपने मालिक का इंतजार करता है, लेकिन वह अंदर नहीं जाता है.'

मालिक को अस्पताल से मिली छुट्टी

बता दें कि बीते बुधवार को इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने के चलते सेमल सेंटर्क को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. जिसके बाद बोनकुक एक बार फिर से अपने मालिक के साथ खेलने के लिए उत्साहित दिखी. इस दौरान सेमल को व्हीलचेयर पर अस्पताल के बाहर लाया गया. वहीं अपने मालिक को देखते ही बोनकुक काफी खुश हो गई.

सेमल का कहना है कि 'उसे मेरे साथ की आदत लग गई, वह मेरे साथ काफी सहज महसूस करती है. वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान मैंने उसे काफी मिस भी किया था.'

इसे भी पढ़ेंः घड़ी की सुइयां जैसे ही 11 बजे, 59 मिनट, 59 सेकंड पर पहुंची, अमेरिका में परमाणु हथियारों की चाबी बाइडेन को मिली

मैक्सिको सीमा पर दीवार का काम रुका, मुस्लिम देशों से ट्रैवल बैन भी खत्म, राष्ट्रपति बनते ही बाइडेन ने लिए ये 17 बड़े फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
Tesla की उड़नपरी... फ्लाइंग कार देख उड़े यूजर्स के होश, बोले- मस्क भाई अलग दुनिया में
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
75 साल के बूढ़े का 30 साल की लड़की पर आया दिल, करने जा रहे शादी
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल
आपके प्यार में हम... सूर्पणखा ने लक्ष्मण के लिए गाया गाना, रामलीला में बना माहौल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget