एक्सप्लोरर

भौजाई की देवर ने उड़ाई मौज! मना करने के बाद भी जबरन गोद में उठा कर दिया खेला- वायरल हो रहा वीडियो

शादी के फंक्शन में म्यूजिक बज रहा है, गाना चल रहा है और बीच डांस फ्लोर पर देवर-भाभी का ‘स्टेज शो’ अपने पूरे उफान पर है. दोनों ताल पर थिरक रहे हैं, लोग आसपास से देख रहे हैं.

अगर आपको लगता है कि शादी-ब्याह के प्रोग्राम में सबसे ज्यादा मसाला सिर्फ बारातियों के नाच और बैंडबाजे में छुपा होता है तो जनाब आप गलत हैं, क्योंकि असली तड़का तो डांस फ्लोर के उस कोने में पकता है जहां देवर-भाभी की जोड़ी धमाल मचा रही होती है. यहां डांस सिर्फ डांस नहीं होता, बल्कि नखरों, इशारों और हल्की-फुल्की नोकझोंक में लिपटा एक मिनी-फैमिली रियलिटी शो होता है जिसमें इमोशन भी होता है, रोमांच भी और ऊपर से शरमाने-लजाने का टॉपिंग भी. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए.

भाभी के मना करने के बाद भी देवर ने कर दिया कांड

शादी के फंक्शन में म्यूजिक बज रहा है, गाना चल रहा है और बीच डांस फ्लोर पर देवर-भाभी का ‘स्टेज शो’ अपने पूरे उफान पर है. दोनों ताल पर थिरक रहे हैं, लोग आसपास से देख रहे हैं और कैमरे भी हर मूव कैप्चर कर रहे हैं. लेकिन तभी देवर का डांसिंग मूड कुछ ज्यादा ही हाई हो जाता है. साहब अचानक एक आइडिया के साथ आते हैं और वो है भौजाई को गोद में उठाने का. जैसे ही वो आगे बढ़ते हैं, भाभी तुरंत हाथ के इशारे और चेहरे के एक्सप्रेशन से मना कर देती हैं. लेकिन देवर कहां मानने वाला था. न बोलने के बाद भी उनकी आंखों में ‘हां’ पढ़ लेने का जोम भरकर वो एक बार, दो बार, तीन बार ट्राय करने लगते हैं. भाभी हर बार मुस्कुराकर टालने की कोशिश करती हैं लेकिन देवर की जिद का लेवल देखने लायक है.

पास आया और उठा लिया गोद में

आख़िरकार, मौका देखते ही वो झटपट भाभी को दबोचते हैं और एक झटके में गोद में उठा लेते हैं. इसके बाद तो सीन और भी फिल्मी हो जाता है. भाभी हल्की सी शरमा जाती हैं लेकिन विरोध करने की बजाय गोद में बैठकर ही देवर के साथ डांस करने लगती हैं. आस-पास खड़े मेहमान तालियां बजाने लगते हैं, हंसी-ठिठोली शुरू हो जाती है और पूरा माहौल थोड़ी देर के लिए हल्के-फुल्के मजाक में बदल जाता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के आते ही कमेंट सेक्शन में भी जंग छिड़ गई है.

यह भी पढ़ें: अरे यहां तो थम जा! जलती चिता के साथ रील बनाने लगी पापा की परी, यूजर्स ने लगा दी क्लास- वीडियो वायरल

यूजर्स लेने लगे मजे

वीडियो को Ashish Kumar नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाभी भी देवर को खूब भाव दे रही है. एक और यूजर ने लिखा...देवर छिछोरा लग रहा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...देवर जी कुछ ज्यादा ही जोश में लग रहे हैं.

यह भी पढ़ें: इनोसेंट दादी... आंख टेस्ट कराने गई दादी की मासूमियत से परेशान हुए डॉक्टर; वीडियो देख आपको भी आएगी हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
Video: अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला
अंधेरे में सड़क किनारे दहाड़ी मौत, युवकों पर शेर ने किया हमला

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget