एक्सप्लोरर

Delhi Police: VIDEO में देखें... कितना ज्यादा खतरनाक हो सकता है 'मोबाइल फोन', दिल्ली पुलिस ने भी दे डाली चेतावनी

Delhi Police: मौजूदा समय में लोग अपने स्मार्टफोन से 1 मिनट के लिए दूर नहीं होना चाहते हैं. दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो मैसेज के जरीए लोगों को जागरूक करने की कोशिश की है.

Delhi Police Viral Video: दिल्ली पुलिस आए दिन अलग-अलग मुद्दों को लेकर जागरूकता अभियान चलाती रहती है. पुलिस अक्सर वीडियो मैसेज के द्वारा लोगों को सावधान करती रहती है. कुछ दिन पहले दिल्ली सहित एनसीआर की सड़कों पर स्टंटबाजी के कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद दिल्ली पुलिस के द्वारा ऐसे स्टंटबाजों को रोकने के लिए वीडियो मैसेज जारी किया गया था. अब एक बार पुलिस के द्वारा वैसे लोगों के लिए एक वीडियो जारी किया गया है, जो रास्ते में चलते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं. दिल्ली पुलिस ने 32 सेकंड के वीडियो में कुल 13 छोटे-छोटे क्लिप डाले हैं. 

देखिए कितना खतरनाक हो सकता है मोबाइल

मौजूदा समय में लोग अपने स्मार्टफोन से 1 मिनट के लिए दूर नहीं होना चाहते हैं. खाना खाते हुए, सड़कों पर चलते हुए, ड्राइविंग करते हुए हर जगह लोग किसी न किसी तरह अपने फोन से जुड़े होते हैं. अपने रोजमर्रा के जीवन में अक्सर मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए सामने कोई आ जाता है तो लोग एक-दूसरे से टकरा जाते हैं.

दिल्ली पुलिस के पहले वीडियो में फोन देखते हुए चल रहा एक युवक बिजली के खंभे में टकरा जाता है. वहीं दूसरे वीडियो में एक शख्स ने फोन का इस्तेमाल करने के चक्कर में अपने आगे का गटर नहीं देखा और उसी में गिर गया. दिल्ली पुलिस ने इस तरह के कई छोटे वीडियो लगाए हैं, जिसे देखकर आप भी चलते हुए फोन इस्तेमाल करने को लेकर सोचेंगे.

दिल्ली पुलिस ने कहा 'जरा देख के चलो'

वहीं एक वीडियो में मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए एक शख्स पूल में जा गिरता है तो कोई सीढ़ी से गिर जाता है. दिल्ली पुलिस ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा 'ऐ भाई... जरा देख कर चलो, नहीं तो सिर्फ खबर ही पहुंचेगी आप नहीं'. बीते दिनों दिल्ली पुलिस ने एक कपल के द्वारा बाइक से स्टंट के दौरान सड़क पर गिरने का वीडियो जारी किया था और स्टंट नहीं करने की अपील की थी.

ये भी पढ़ें:  Seema Haider: लहंगा पहनकर सीमा हैदर ने लगाए जबरदस्त ठुमके, Video देख लोग बोले- अगर भारत में रह गई तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
स्कूटी खरीदने चिल्लर लेकर Showroom पहुंच गया शख्स, गिनने में छूटे पसीने
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
8 महीने के बच्चे ने माता के भजनों पर यूं किया डांस, जमकर लगाए जयकारे
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
चोर की आई शामत, पहले खिड़की से लटकाया फिर चलती ट्रेन से फेंका
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास
रेलवे स्टेशन पर रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने दीदी की यूं लगाई क्लास

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget