एक्सप्लोरर

पीठ पर बच्चे को लटकाकर काम करती दिखी दिल्ली पुलिस की महिला कॉन्सटेबल, लोगों ने की जमकर तारीफ

Delhi Polic Female Constable: दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल अपने बच्चे के साथ दफ्तर का काम करती हुई दिख रही है. सोशल मीडिया पर यह फोटो खूब वायरल हो रहा है. लोग कर रहे हैं दिल खोल कर तारीफ.

Delhi Polic Female Constable: कल यानी 12 मई को पूरी दुनिया ने मदर्स डे बनाया. बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज के साथ-साथ आम जनता ने भी अपनी अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए मदर्स डे  की शुभकामनाएं भी साझा की. इसी बीच सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस का एक ट्वीट भी वायरल होने लगा.

दिल्ली पुलिस ने अपने ट्वीट में एक फोटो पोस्ट की जिसमें दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल दिखाई दे रही है. फोटो में महिला पुलिस कांस्टेबल अपने बच्चे के साथ दफ्तर का काम करती हुई दिख रही है. सोशल मीडिया पर यह फोटो खूब वायरल हो रहा है. लोग इस महिला पुलिस कांस्टेबल की काफी तारीफ कर रहे हैं.

दिल्ली पुलिस महिला कांस्टेबल फोटो वायरल

कल यानी मदर्स डे के दिन दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के अपने आधिकारिक अकाउंट @DelhiPolice से एक महिला पुलिस कांस्टेबल का फोटो शेयर किया. उस फोटो में महिला पुलिस कांस्टेबल थाने में खड़ी होकर कंप्यूटर पर काम करती हुई दिखाई दे रही है.  इसके साथ ही फोटो में महिला कांस्टेबल की पीठ पर उसका बच्चा भी दिखाई दे रहा है. 

बच्चों को महिला पुलिस कांस्टेबल ने कपड़े के सहारे बांध रखा है. फोटो शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस ने कैप्शन में लिखा है 'आज, ओकर ने काम पर अपनी माँ को कंपनी देने का फैसला किया.' सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को अब तक ढाई लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोगों को दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल का काम करने को लेकर यह जज्बा काफी पसंद आ रहा है. लोग खूब तारीफें कर रहे हैं. 

 

लोग दे रहे हैं अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं

मदर्स डे के दिन शेयर की गई दिल्ली पुलिस की इस वायरल पोस्ट पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'दोनों को हमारा धन्यवाद दोनों व्यक्त करें, दोनों धन्य हैं.' एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है 'सिर्फ एक मां ही इस प्रकार से काम कर सकती है.. इस ऑफिसर को सैल्यूट है.. जय हिंद.' एक और अन्य यूज़र ने कमेंट किया है ' हर तरह की स्थिति में मानसिक रूप से मजबूत रहने वाले ऐसे लोगों को सैल्यूट है.'

यह भी पढ़ें: Video: दिल्ली मेट्रो में टिंकू जिया पर लड़के ने किया ऐसा खतरनाक डांस, फटी हुई जींस देखकर हंसी नहीं रोक पाए लोग

 

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है.

न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget