एक्सप्लोरर

Delhi: पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला को वैक्सीन लगवाने में की मदद, वीडियो देख लोगों ने की तारीफ

दिल्ली पुलिस विभाग में तैनात सिपाही ने बुजुर्ग महिला की मदद वैक्सीन लगवाने में की. सिपाही महिला को वैक्सीन सेंटर ले गया और फिर वापस घर भी लाया. अब उनका मदद करने का वीडियो देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं.

भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर जारी है. लोग वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वहीं ऐसी कोशिशों के बीच दिल्ली के पुलिस कांस्टेबल का बुजुर्ग महिला की मदद करने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में वो महिला को वैक्सीन लगवाने में मदद करते नजर आ रहे हैं. इस सिपाही का नाम कुलदीप सिंह है, जो महिला को गोद में उठा कर वैक्सीनेशन सेंटर तक ले गए और वैक्सीन लगवा कर वापस घर भी लाए. अब दिल्ली पुलिस के सिपाही की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिन्हें देख लोग सिपाही की सराहना कर रहे हैं. दरअसल बुजुर्ग महिला अकेली रहती है और उनके पास वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने का साधन नहीं था, इसलिए पुलिस ने उसकी मदद के लिए कदम बढ़ाया.

अकेले रहती है बुजुर्ग महिला

कुलदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि  महिला एक सेवानिवृत्त अंग्रेजी शिक्षक है और अकेली रहती है. साथ ही कहा कि “महिला अविवाहित है और अकेली रहती थी', वो हमारे थाना क्षेत्र के पास रहने वाली वरिष्ठ नागरिक हैं, यहां तक ​​कि उसकी देखभाल करने वाला भी एक वरिष्ठ नागरिक है, इसलिए उसकी मदद की गई'. वहीं यूनियन हेल्थ मिनिस्टर डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट किया कि 'दिल्ली पुलिस ने अपनी सेवा भावना से सबका दिल जीत लिया है, @DelhiPolice के श्री कुलदीप जी पर गर्व है'.

इस यूजर ने भी की इस सिपाही  की सहारना

COVI-VAN सुविधा का उठाएं लाभ

मई महीने की शुरुआत में वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन ने भी ऐसे कठिन समय में बुजुर्गों की मदद के लिए COVI-VAN सुविधा शुरू की थी. वरिष्ठ नागरिक दिल्ली पुलिस की सेवा का लाभ उठाने के लिए एक विशेष नंबर डायल करके टीकाकरण केंद्रों, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर जाने के लिए परिवहन सुविधा ली जा सकती है.

इसे भी पढ़ेंः

पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने लालू परिवार को बताया 'ट्वीट फैमिली', कहा- आपदाकाल में दुबक कर बैठे हैं सभी

बिहार: एसटीएफ ने दो हथियार तस्करों को दबोचा, अर्धनिर्मित हथियार समेत अन्य सामान बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
बच्चों ने मस्ती में खोल दिया DTC बस का फायर सिलेंडर, धुएं से परेशान हुए यात्री
कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
कीचड़ में फंसी कार को धक्का दे बाहर निकालने लगा सांड, वीडियो वायरल
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप
पहले से घाटे में हूं...डिलीवरी बॉय का कस्टमर को इमोशनल नोट, रो देंगे आप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget