एक्सप्लोरर

कोविड-19 केस में उछाल के बीच दिल्ली में लॉकडाउन शुरू, इंटरनेट पर आए ऐसे रिएक्शन

कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली में कल से जारी लॉकडाउन 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक चलेगा. लॉकडाउन की खबर इंटरनेट पर जैसे ही फैली, सोशल मीडिया पर मजेदार मीम और मजाक शेयर किए जाने लगे. कुछ लोगों ने तो पिछले साल पैदा हुए मानवीय संकट का अंदाजा लगाते हुए फोटो शेयर किया.

दिल्ली सरकार के एक हफ्ते वाले लॉकडाउन की खबर से सोशल मीडिया मीम और मजाक से भर गया. यूजर बिल्कुल दिलचस्प अंदाज में अपना रिएक्शन देने लगे. फैसला 19 अप्रैल, सोमवार को उप राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवला के बीच बैठक में लिया गया. कड़ा कदम पिछले 24 घंटे में करीब  23,500 मामले सामने आने के बाद उठाया गया. रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में ताजा संक्रमण के मामले एक दिन में सबसे ज्यादा 25,462 दर्ज किए गए. इंटरनेट पर जैसे ही लॉकडाउन की खबर फैली, सोशल मीडिया यूजर मामले से जुड़े मीम और मजाक शेयर करने लगे, जिसकी वजह से सोशल मीडिया ट्रेंड में हैशटैग दिल्ली लॉकडाउन शामिल हो गया. 

दिल्ली में लॉकडाउन के एलान पर मजेदार मीम्स

शर्मा जी का बेटा के नाम से एक यूजर ने दिलचस्प मीम शेयर कर लिखा, "आता है, जाता है, फिर वापस आ जाता है."

एक अन्य यूजर ने फोटो शेयर करते हुए व्यंग्य कसा, "निर्लज्ज! तू फिर वापस आ गया."

पिछले साल अचानक से लॉकडाउन के फैसले के बाद प्रवासी मजदूरों को जिस बेबसी में पलायन का सामना करना पड़ा था, ठीक उसी स्थिति को दर्शाता हुआ एक फोटो शेयर किया गया है. यूजर ने लिखा कि दिल्ली में रहनेवाले प्रवासी 19 अप्रैल की रात से लेकर 26 अप्रैल की सुबह मुकम्मल कर्फ्यू की खबर सुनकर अपने-अपने राज्यों और शहरों को जाने के लिए निकल पड़े.

एक यूजर का कहना था कि अब तो आदत सी है मुझको ऐसे जीने में. उसने अपनी बात के समर्थन में फिल्म का पोस्टर शेयर किया. पोस्ट में एक्टर गमगीन मुद्रा में बारिश के बीच खड़ा है.

कल रात से लेकर 26 अप्रैल सुबर 5 बजे तक लॉकडाउन

राजधानी दिल्ली में कल रात से लॉकडाउन जारी है जो 26 अप्रैल सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा. फिलहाल दिल्ली में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सुविधाएं लगभग बंद हैं. कोरोना पॉजिटिव होनेवालों की दर में चिंताजनक लेवल का इजाफा होने से बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर और आईसीयू बेड की भारी किल्लत हो गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही का छलका दर्द, किनारे रखा डस्टबिन ही चोरी
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बाहुबली बनने के चक्कर में जाने वाली थी जान! स्टंट के दौरान गले में फंसी रस्सी
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना
बीच सड़क फैंस से घिर गईं रानू मंडल, फिर गुनगुनाया तेरी मेरी गाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget