एक्सप्लोरर

दिल्लीः दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, तिलक नगर-कालकाजी में शुरू होगा आइसोलेशन सेंटर

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते दक्षिणी दिल्ली नगर निगम तिलक नगर और कालकाजी में आइसोलेशन व क्वारेंटाइन केंद्र शुरू करेगा. तिलक नगर में 57 एवं कालकाजी में 50 बिस्तर के आइसोलेशन केंद्र का संचालन होगा.

नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दक्षिणी निगम ने अपने तिलक नगर एवं कालकाजी स्थित अस्पतालों में आइसोलेशन एवं क्वार्नटाईन केंद्र शुरू करने का निर्णय लिया है. इन केंद्रों के बारे में अधिक जानकारी देते हुए दक्षिणी निगम के नेता सदन नरेंद्र चावला ने बताया कि दोनो केंद्रों पर सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं जैसे की ऑक्सीजन, दवाई, इत्यादि उपलब्ध होंगी.

केंद्रों पर डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इन केंद्रों को आरंभ करने के पीछे मुख्य उद्देश्य उन नागरिकों को आइसोलेशन की सुविधा उपलब्ध कराना है जिनके घर पर इसकी व्यवस्था नहीं है तथा जिन्हे अनिवार्य रूप से क्वार्नटाईन में रहना होता है. 

खास बात यह है कि दोनो केंद्रों का नजदीकी अस्पतालों के साथ गठजोड़ रहेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में मरीज को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सके. इन केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाएं जैसे कि पीपीई किट, मास्क, सेनिटाइजर, साबुन इत्यादि और कई निगरानी सुविधाएं जैसे ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सिलेंडर भी उपलब्ध रहेंगे.

दिल्ली में अचानक से बढ़े कोरोना संक्रमण के कारण काफी अधिक संख्या में नागरिकों को आइसोलेशन में रखने की आवश्यकता है. निगम की ओर से समय-समय पर सेनिटाइज़ेशन अभियान भी चलाया जा रहा है.

सेनिटाइजेशन के तहत कीटाणुनाशक घोल सभी सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजार, सरकारी दफ्तर, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, बैंक जैसी जगहों को सैनिटाइज किया जा रहा है. इस अभियान को क्षेत्रीय पार्षद की निगरानी में वार्डों में नियुक्त कर्मचारियों द्वारा निगम के सभी चारों क्षेत्रों में किया जा रहा है.

Lockdown in Delhi: दिल्ली में लॉकडाउन शुरू, कश्मीरी गेट-राजीव चौक समेत कई मेट्रो स्टेशन्स पर एंट्री बंद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget