एक्सप्लोरर

खौफनाक मंजर: सामने से आ रही थी मेट्रो, महिला को लेकर अचानक ट्रैक पर कूद पड़ा शख्स, दिल दहला देगा ये Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स एक महिला के पीछे-पीछे चल रहा है. जैसे ही मेट्रो नजदीक आती है, तभी शख्स महिला को कसकर पकड़ता है और ट्रैक पर कूद पड़ता है.

सोशल मीडिया पर वैसे तो रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है. हालांकि कुछ वीडियोज़ को देखकर तमाम यूजर्स के रोंगटे खड़े हो जाते हैं. अब सामने आए एक नए वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें एक शख्स महिला को लेकर मेट्रो ट्रैक पर कूद पड़ा. जो कोई भी इस भयावह मंजर को देख रहा है, उसके रूह कांप जा रही है. हर कोई यह सोच रहा है कि शख्स ने ऐसा भयानक कदम क्यों उठाया और अपने साथ महिला को लेकर क्यों कूद पड़ा.

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इसमें देखा जा सकता है कि शख्स एक महिला के पीछे-पीछे चल रहा है, जिसने पीले रंग का सूट पहना हुआ है. सामने से मेट्रो आ रही है. जैसे ही मेट्रो नजदीक आती है, तभी शख्स महिला को कसकर पकड़ता है और ट्रैक पर कूद पड़ता है. ट्रैक पर कूदने के बाद महिला अपने आप को शख्स के चंगुल से छुड़ाने की बहुत कोशिशें करती हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो पाती और मेट्रो उनके ऊपर से निकल जाती है. 

कोलकाता का मामला

इस वीडियो को ट्विटर पर चंदन पांडेय नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया है. उन्होंने दावा किया है कि ये घटना कोलकाता के नोवापारा मैट्रो स्टेशन की है. इस बारे में कुछ पता नहीं चल सका है कि महिला और पुरुष का इस घटना के बाद क्या हुआ. कई यूजर्स ने इस घटना की निंदा की है और शख्स को कसूरवार ठहराया है. 

शख्स की हरकत पर भड़के यूजर्स 

एक यूजर ने लिखा, 'महिला मरना नहीं चाह रही थी. वो भागना चाह रही थी.' जबकि दूसरे ने लिखा, 'ये घटना पहली नजर में मर्डर लग रही है. लड़की पटरी से भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन पुरुष ने उसे पकड़े रखा'. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये प्रेमी युगल का मामला नहीं लग रहा. यहां आदमी औरत को जबरदस्ती लेकर कूदता दिख रहा है'. कुछ यूजर्स ने इसे एक तरफा प्यार में किया गया आत्मघाती हमला भी बताया. 

शनिवार की घटना

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह घटना शनिवार की शाम को साढ़ें छह बजे घटित हुई. जब दोनों ट्रैक पर कूदे तो ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मारकर मेट्रो रोक दी और वहां मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बचा लिया.

ये भी पढ़ें: पहले मर्द से बनी औरत, फिर बन गई 'बार्बी डॉल'... इस हसीना ने खुद पर फूंके 10 करोड़, फिर भी नहीं है खुश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
अब गाय करेगी वर्कआउट... अचानक जिम में घुसी Cow, सदमे में यूजर्स
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
छात्रों के बीच फ्रेशर बनकर पहुंचे IIT Madras के डायरेक्टर, कोई पहचान तक नहीं पाया; वीडियो वायरल
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
अचानक हिलने लगा रहस्यमयी कुएं का शांत पानी, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Dog Viral Video: कुत्ते का भौं-भौं और बच्चों का रेन डांस, वीडियो देखकर बन जाएगा दिन
कुत्ते का भौं-भौं और बच्चों का रेन डांस, वीडियो देखकर बन जाएगा दिन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
राहुल गांधी के फेवरेट नेता वाले बयान पर अब कैप्टन बोले, 'अच्छी बात...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget