एक्सप्लोरर

ये होता है मां का दर्द! गाड़ी के नीचे आया बछड़ा तो गाय ने दौड़कर रोकी कार, बेचैन होकर लगाने लगी चक्कर

Viral Video: अंत में मां कामयाब भी रही और कार के नीचे से उसने अपने बच्चे को निकाला भी. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Trending Video: कहते हैं सबसे बड़ी योद्धा मां होती है, बात अगर अपनी औलाद पर आ जाए तो मां उसके लिए यमराज तक से लड़ जाती है. लेकिन ऐसा नहीं है कि ऐसा सिर्फ इंसानों में होता है, मां की ममता इंसान हो या जानवर, सभी में बराबर देखने को मिलती है. ऐसा हम आपको इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक गाय अपने बछड़े के एक्सीडेंट से इतनी विचलित हो गई कि वह उस कार को रोकने के लिए दौड़ पड़ी जिसके नीचे उसका बछड़ा फंसा हुआ था, अंत में मां कामयाब भी रही और कार के नीचे से उसने अपने बच्चे को निकाला भी. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

कार के नीचे आया बछड़ा तो गाय ने यूं रोकी कार

वायरल हो रहा वीडियो छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का बताया जा रहा है जिसे राज्य की पारंपरिक राजधानी भी कहा जाता है. यहां की एक मुख्य सड़क पर एक कार सवार तेज रफ्तार से गुजर रहा था, अचानक कार सवार के सामने गाय का बछड़ा आन खड़ा हुआ जिससे कार सवार अपना संतुलन खो बैठा, जिसके बाद गाय का बछड़ा कार के नीचे फंस गया और घिसटते हुए कार के साथ चला गया. जब पास में खड़ी बछड़े की मां ने ये नजारा देखा तो वो अपने साथियों के साथ कार के पीछे दौड़ पड़ी.

लोगों ने निकालकर पहुंचाया अस्पताल

लगभग तीन से चार गाय कार के पीछे पीछे दौड़ते हुए वहां आ पहुंची और कार के सामने आकर खड़ी हो गई जिससे कि कार रुक जाए, जिसके बाद कार सवार ने कार को रोका और बाकी साथियों की मदद से कार के नीचे फंसे बछड़े के निकाला. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बछड़े को निकालने के लिए पुलिस सहित बाकी लोग कार को धक्का देकर उठाते हैं और फिर बछड़े को बाहर निकाला जाता है. बछड़े के बाहर निकलने के बाद गाय अपने बछड़े से लिपट जाती है. फिलहाल गाय के बछड़े के लिए कहा जा रहा है कि उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें: खुद को पिशाचनी बताती है ये महिला, खून पीने की जगह पति के साथ करती है ये हरकत

यूजर्स हुए हैरान

वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद से लेकर अब तक लाखों लोगों ने देखा है. यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा....गाय को इसलिए ही मां का दर्जा दिया जाता है. एक और यूजर ने लिखा....मां की ममता ऊपर वाले ने हर किसी में रखी है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा....कार वाला भी क्या करता, ये जानवर अचानक दौड़कर गाड़ियों के सामने आ जाते हैं. कुछ यूजर्स ने इस तरह की घटनाओं के लिए प्रशासन को जिम्मेदार बताया.

यह भी पढ़ें: बीच समंदर ब्रेस्ट मिल्क निकालकर साथियों को ऑफर करने लगी महिला, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
इसे कहते हैं गरीबी, यूज्ड कंडोम को धोकर इस्तेमाल करने की तैयारी में शख्स
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
प्रदर्शन में मम्मी का फोन आया, पुलिसवाले को थमा दिया मोबाइल; वीडियो वायरल
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget