एक्सप्लोरर

खुद का ही सीवी रिजेक्ट होने के बाद मैनेजर ने पूरी HR टीम को किया फायर, जमकर वायरल हो रहा ये मामला

Viral Post: कंपनी के मैनेजर ने पूरी की पूरी HR टीम को ही नौकरी से निकाल दिया. सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन यही सच है कि कंपनी के मैनेजर ने काम में लापरवाही के चलते यह कदम उठाया.

Trending Post: अमूमन हर कंपनी में HR का पद होता है जो कि कंपनी में वेकेंसी को भरने का काम करता है. कंपनी के लिए काबिल एंप्लॉय खोजने के अलावा एचआर के और भी बहुत सारे काम होते हैं. HR टीम को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है जिसमें बताया गया है कि कंपनी के मैनेजर ने पूरी की पूरी HR टीम को ही नौकरी से निकाल दिया. सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन यही सच है कि कंपनी के मैनेजर ने काम में लापरवाही के चलते यह कदम उठाया.

इसके अलावा मैनेजर ने कंपनी में एक फेक एप्लीकेशन डाला था उसे भी HR टीम की तरफ से बिना देखे ही रिजेक्ट कर दिया गया. दरअसल कंपनी के ATS सिस्टम में आई खराबी की HR टीम को भनक तक नहीं थी, बस इसी से मैनेजर साहब नाराज हो गए और उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.

देखें पोस्ट

World record rejection
byu/RazDoStuff incsMajors

ATS सिस्टम ने मैनेजर को ही रिजेक्ट कर दिया

आपको बता दें कि कंपनी का ATS सिस्टम ऐसा सिस्टम है वेकेंसी के लिए एप्लीकेशन फॉर्म को अपने पास सुरक्षित रखता है, और पात्र होने या न होने की स्थिति में इस पर एक्शन लेता है. ऐसे में इस सिस्टम में एक खराबी के चलते यह नौकरी के लिए आए हुए आवेदनों को ऑटोमेटिकली रिजेक्ट कर रहा था जिसकी HR टीम को भनक तक नहीं थी. नौकरी के लिए पात्र एक अच्छे कैंडिडेट को खोजने में जब टीम ने 3 महीने से ज्यादा का वक्त लगाया तो मैनेजर को शक हुआ और उसने एक फेक ईमेल आईडी बनाकर नौकरी के लिए अपनी ही कंपनी में आवेदन किया, मैनेजर यह देखकर हैरान रह गया कि ATS ने उसका एप्लीकेशन फॉर्म भी रिजेक्ट कर दिया है जबकि उसे HR टीम ने देखा तक नहीं था.

यह भी पढ़ें: दुनिया का सबसे महंगा चावल! कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश, जानिए क्यों है चर्चा में

मैनेजर ने HR टीम को नौकरी से निकाला

कंपनी के मैनेजर ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि " मैंने अपने लिए एक नया ईमेल बनाया और उन्हें अपने CV के साथ एक नकली नाम जोड़कर भेजा ताकि मैं यह देख सकूं कि प्रोसेस में क्या चल रहा है और आप अंदाजा लगाइए कि मुझे भी इस सिस्टम ने खारिज कर दिया. मेरी अच्छी खासी क्वालिफिकेशन के बावजूद ATS ने मुझे कुछ सेकंड में रिजेक्ट कर दिया, जबकि HR ने उसे देखा तक नहीं था. मैं यह देखकर हैरान था कि एप्लीकेशन ट्रैकिंग सिस्टम बिना देखे लोगों को रिजेक्ट कर रहा था. मैं इसकी जांच कर रहा हूं.

यह भी पढ़ें: खुद से शादी करने वाली मॉडल ने 26 साल की उम्र में किया सुसाइड! पांचवी मंजिल से कूद कर दी जान

इस पद के लिए मांगे गए थे आवेदन

मैनेजर ने इस स्थिति को सीरियस लेते हुए और HR टीम की लापरवाही को देखते हुए माना कि इस दौरान कई काबिल केंडिडेट्स हमारे हाथ से निकल गए हैं, इसके बाद मैनेजर ने HR टीम को नौकरी से निकाल दिया. गौरतलब है कि, इस Position के लिए कंपनी को Angular एक्सपर्ट की जरूरत थी, लेकिन सिस्टम AngularJS के लिए फिल्टर कर रहा था, जो एक अलग और पुराना फ्रेमवर्क था.

यह भी पढ़ें: 83 लाख सैलेरी फिर भी जीने के पड़ रहे लाले! कनाडा मे रह रहे परिवार ने रोया अपना दुखड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
टांगें ऊपर धड़ नीचे, नशे में उल्टे मिले दारोगा जी; वीडियो वायरल
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप

वीडियोज

Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक

Embed widget