एक्सप्लोरर

CNG पंप पर काल बनकर टूटा नोजल, सिर पर लगा तो चित हुआ युवक; मौत

नोजल सीधे युवक के सिर से टकराता है. टक्कर इतनी तेज होती है कि युवक अपना संतुलन खो देता है और जमीन पर गिर जाता है. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी तरफ दौड़ते हैं.

सीएनजी पंप पर वाहन में गैस भरवाना आम बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानी को लेकर डराने वाला सवाल खड़ा कर रहा है. वीडियो में एक कार में सीएनजी भरी जा रही है. नोजल कार में लगा हुआ है और आसपास कुछ लोग खड़े नजर आ रहे हैं. तभी अचानक कुछ ऐसा होता है कि वहां मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिलता.

वीडियो में दिखाई देता है कि सीएनजी नोजल अचानक तेज दबाव के साथ अपनी जगह से निकल जाता है. भारी-भरकम नोजल तेजी से उछलता हुआ आसपास खड़े लोगों की तरफ जाता है. इसी दौरान पास खड़ा एक युवक इसकी चपेट में आ जाता है. घटना झारखंड के जमशेदपुर की है.

अचानक सिर पर आकर लगा नोजल

नोजल सीधे युवक के सिर से टकराता है. टक्कर इतनी तेज होती है कि युवक अपना संतुलन खो देता है और जमीन पर गिर जाता है. घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी तरफ दौड़ते हैं और उसे संभालने की कोशिश करते दिखाई देते हैं. कुछ ही सेकंड पहले तक सीएनजी पंप पर सामान्य माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने वहां मौजूद लोगों को हिलाकर रख दिया. मृतक का नाम तुषार सोनारी है और बताया जा रहा है कि पंप मालिक मृतक को 10 लाख का मुआवजा भी देंगे.

इलाज के दौरान मौत की बात सामने आई

बताया जा रहा है कि हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की पूरी परिस्थितियों और हादसे के कारणों की आधिकारिक जानकारी सामने आने पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नोजल आखिर किस वजह से अपनी जगह से निकला.

वीडियो ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो देखने वाले लोग सीएनजी पंपों पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का कहना है कि गैस भरते समय आसपास खड़े लोगों की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और ऐसी किसी भी तकनीकी खराबी या दबाव की स्थिति में गंभीर हादसा हो सकता है. एक यूजर ने लिखा....सीएनजी कार मेरे पास भी है, इस तरह के हादसों से मेरा तो दिल दहल गया. एक और यूजर ने लिखा...भाई ईश्वर मृतक के परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति दे.

यह भी पढ़ेंः पहाड़ ने डराया तो पानी से आया प्रलय, आंखों में आंसू ला देंगी नेपालियों की दास्तां

चंद सेकंड में बदल गया पूरा मंजर

वायरल वीडियो में हादसे का वह पल बेहद डरावना है, जब नोजल अचानक उछलता है और युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिलता. एक सामान्य सीएनजी रिफ्यूलिंग प्रक्रिया देखते ही देखते गंभीर हादसे में बदल जाती है. इस घटना के बाद सीएनजी भरवाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, कि सीएनजी पंप पर गैस भरते समय सुरक्षा नियमों का पालन और उपकरणों की सही स्थिति बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ेंः प्रचार के दौरान भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी ने एक दूसरे पर लुटाया प्यार- वीडियो वायरल

शेख इंजमाम उल हक एबीपी लाइव में बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह फीचर सेक्शन में खबरों की कांट छांट और उन्हें तराशने का बेहतरीन हुनर रखते हैं. 4 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत शेख इंजमाम विकिपीडिया एंव इंडिया न्यूज जैसे संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

शेख इंजमाम ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्होंने हिंदी जर्नलिज्म में एमए एमफिल किया. इसके अलावा उन्होंने कोटा से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की, जो उनका जन्म स्थल भी है.

शेख इंजमाम को टीवी इंटरव्यू देखना, फिल्में देखना काफी पसंद है. शेख इंजमाम पत्रकारिता के अलावा साहित्य और इतिहास की भी गहरी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम ट्रेंडिंग और वायरल खबरों पर अच्छी पकड़ रखते हैं. उन्हें फीचर और डिजिटल स्टोरीटेलिंग का भी अनुभव है. शेख इंजमाम हिंदी भाषा और कॉपी एडिटिंग में विशेषज्ञता रखते हैं और लगातार इसे बेहतर कर रहे हैं. राजनीतिक, राष्ट्रीय और राज्य की खबरें भी उनसे बच नहीं पाती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
जलपरी का शो देखने आई महिला की पिटाई, बाउंसर्स ने बरसाए लात घूंसे
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
समुद्र किनारे इश्क पड़ा भारी, प्यार में खोए कपल को बहा ले गईं लहरें
Advertisement

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक ने नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
Embed widget