एक्सप्लोरर

महिला ने 24 घंटे में कराई 6 कॉस्मेटिक सर्जरी! मौत के बाद कोर्ट पहुंचा परिवार, हैरान करने वाला है मामला

दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत के गुइगांग के एक ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखने वाली महिला की पहचान लियू के रूप में हुई है, जो 9 दिसंबर, 2020 को नाननिंग में एक क्लिनिक गई थी.

चीन में एक महिला की 24 घंटे के भीतर छह कॉस्मेटिक सर्जरी करवाने के बाद मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिवार ने क्लिनिक के खिलाफ मुकदमा दायर किया और 1.2 मिलियन युआन (लगभग 1.36 करोड़ रुपये) की मांग की. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, दक्षिणी चीन के गुआंग्शी प्रांत के गुइगांग के एक ग्रामीण इलाके से ताल्लुक रखने वाली महिला की पहचान लियू के रूप में हुई है, जो 9 दिसंबर, 2020 को नाननिंग में एक क्लिनिक गई थी.

महिला ने एक दिन में कराई 6 सर्जरी

इससे पहले महिला ने छह कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए 40,000 युआन (लगभग 4.52 लाख रुपये) से ज्यादा का लोन लिया था. रिपोर्ट के अनुसार, उसी दोपहर उसने पहली बार दोहरी पलक की सर्जरी और नाक की सर्जरी करवाई, जिसमें पांच घंटे लगे. इसके बाद, उसकी जांघों पर लिपोसक्शन प्रक्रिया की गई, फिर अगली सुबह उसके चेहरे और स्तनों में फैट इंजेक्ट किया गया, जो भी पांच घंटे तक चली. लेकिन 11 दिसंबर को जब उसे अस्पताल से छुट्टी मिली तो वह क्लिनिक की लिफ्ट की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई. क्लिनिक के कर्मचारियों ने उसे इमरजेंसी सेवा देने की कोशिश की, लेकिन लियू को दूसरे अस्पताल में ले जाना पड़ा, जहां उसे उसी दोपहर उसे मृत घोषित कर दिया गया.

अदालत पहुंचा अस्पताल

एससीएमपी के अनुसार, उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मृत्यु “लिपोसक्शन के बाद फुफ्फुसीय अन्त:शल्यता की वजह से हुई थी. उस वक्त उसकी बेटी 8 साल की थी जबकि बेटा 4 साल का था.  उसके पति ने बताया कि क्लिनिक ने मामले को अदालत के बाहर निपटाने की कोशिश की और 200,000 युआन (करीब 22.6 लाख रुपये) की पेशकश की, लेकिन उन्हें लगा कि एक व्यक्ति की मौत के लिए वे कम से कम 1 मिलियन की पेशकश कर सकते हैं. उन्होंने समझौते से इनकार कर दिया और इसके बजाय अदालत जाने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: सिंगल लौंडों को चिढ़ाने वाली खबर, वर्चुअल वाइफ के साथ शख्स ने मनाई छठी एनिवर्सरी

नहीं हुआ कोई फायदा

हालांकि, जांच के दौरान पाया गया कि क्लिनिक के पास ऑपरेशन करने के लिए आवश्यक कानूनी दस्तावेज थे और लियू की प्रक्रियाओं में शामिल सभी डॉक्टरों के पास कानूनी लाइसेंस था. लिपोसक्शन के दौरान, निकाली गई वसा की मात्रा चिकित्सा मानकों के अनुरूप थी. कानूनी कार्यवाही के दौरान, क्लिनिक ने कहा कि कॉस्मेटिक सर्जरी के जोखिमों को समझने के लिए लियू जिम्मेदार थी.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप हैं एक नंबर के अंधविश्वासी! उनकी इन हरकतों को जानकर दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं... चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो
रावण हूं सड़क छाप चोर नहीं... चप्पल पड़ी तो तिलमिला लंकेश; देखें वीडियो
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
दोस्त के बेटे से पैसे लेने से सब्जी वाले का इनकार, वायरल वीडियो देख छलके आंसू
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
मुझे उल्टी आती है... धोनी ने झूला झूलने से किया मना, अनंत अंबानी के साथ मेले का वीडियो वायरल
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Embed widget