एक्सप्लोरर

खराब काम करने वाले स्टाफ को चीन ने दी 'कच्चा करेला' खाने की सजा, अब दुनियाभर में हो रही थू-थू

सजा देने के मामले में चीन सबसे ज्यादा आगे है. चीन अपने कर्मचारियों को इतनी अजीबोगरीब सजाएं देता है, जिनकी वजह से दुनियाभर में उसकी थू-थू होती रहती है.

सजाएं सिर्फ स्कूल में ही नहीं मिला करती थीं, बल्कि आजकल कई कंपनियां भी टारगेट पूरा न करने वालों और काम गलत तरीके से करने वालों को पनिशमेंट देती हैं. हर कंपनी की अपनी अलग पॉलिसी और टारगेट्स होते हैं, जिनके बारे में जानना और उनका पालन करना हर कर्मचारी के लिए जरूरी होता है. मगर जब कोई कर्मचारी कंपनी के रूल्स को तोड़ता है या अपना काम सही तरीके से नहीं करता तो कंपनी उसे अपने तरीके से सजा देती है. सजा देने के मामले में चीन सबसे ज्यादा आगे है. चीन अपने कर्मचारियों को इतनी अजीबोगरीब सजाएं देता है, जिनकी वजह से दुनियाभर में उसकी थू-थू होती रहती है.

अब एक बार फिर अपने पड़ोसी देश से दिमाग खराब कर देने वाली घटना सामने आई है. चीन के जिआंगसु प्रांत में स्थित एक एजुकेशन और ट्रेनिंग कंपनी 'सूजौ डनाओ फांगचेंगशी इंफॉर्मेशन कंसल्टिंग' ने अपने दर्जनों स्टाफ को सजा के तौर पर एक कच्चा कड़वा करेला खिलाया. इसकी जानकारी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने 15 जून को एक ऑनलाइन पोस्ट में दी थी. जब इस सजा को लेकर चीन की थू-थू होने लगी तब कंपनी के एक प्रवक्ता बचाव में उतर आए.

प्रवक्ता ने दी सफाई

प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कर्मचारियों को करेले खाने की सजा कंपनी की 'रिवॉर्ड एंड पनिशमेंट स्कीम' के तहत दी गई थी और इस सजा पर सभी कर्मचारी राजी थे. उनकी सहमति से यह सजा मुकर्रर की गई थी. इस सजा से उन्हें यह मालूम चलेगा कि उन्हें पूरी मेहनत से अपना काम करना होगा, ताकि फिर से उन्हें इस तरह की सजा न दी जाए.

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

इस खबर को सुनने के बाद कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपना रिसपॉन्स शेयर किया है. एक यूजर ने कहा, 'मैं अपमानजनक तरीके से सजा पाने के बजाय ऐसी कंपनी से निकल जाना बेहतर समझूंगा'. जबकि दूसरे यूजर ने कहा, 'जब मैंने सुना कि लोगों ने अपनी मर्जी से यह सजा कबूल की थी तो मैं खूब हंसा'. कई यूजर्स ने अपनी-अपनी कंपनियों द्वारा मिलने वाली अजीबोगरीब सजाओं का भी जिक्र किया, जैसे मिर्च और वसाबी खाना, टॉयलेट का पानी पीना. यह पहली बार नहीं है जब चीन से ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया हो. इससे पहले भी वहां से ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं.     

ये भी पढ़ें: रिवर राफ्टिंग का खौफनाक मंजर! तेज लहर से बिगड़ा बैलेंस, नदी में जा गिरे लोग- VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
एंट्री में दुल्हन के डांस से चकराया दूल्हे का सिर, देखते रह गए बाराती
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Viral Video: अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा
अतिथि देवो भव:'! विदेशी व्लॉगर को पूर्व फौजी ने घर बुलाकर खिलाया चूरमा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget