एक्सप्लोरर

और दे दो इन्हें चाबी! खंभे से बुरी तरह से टकराए बाइक सवार बच्चे- होश उड़ा देगा वीडियो

दो बच्चे तेज रफ्तार में बाइक भगाते हुए आते हैं और अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है. देखते ही देखते बाइक गली के किनारे लगे एक खंभे से इतनी जोरदार टकराती है कि उसके परखच्चे उड़ जाते हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को जिसने भी देखा उसका कलेजा मुंह को आ गया. दरअसल वीडियो एक गली का है जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. कैमरे में अचानक एक खौफनाक नजारा रिकॉर्ड हो जाता है. दो बच्चे तेज रफ्तार में बाइक भगाते हुए आते हैं और अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है. देखते ही देखते बाइक गली के किनारे लगे एक खंभे से इतनी जोरदार टकराती है कि उसके परखच्चे उड़ जाते हैं. वीडियो देखने के बाद आपका भी कलेजा हिल जाएगा.

खंभे से टकराई बाइक और उड़ गए चिथड़े

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गली में सबकुछ बिल्कुल सामान्य चल रहा होता है. अचानक सीसीटीवी फ्रेम में बाइक तेजी से घुसती है. बाइक पर दो बच्चे बैठे होते हैं और रफ्तार इतनी तेज होती है कि बाइक संभालना उनके बस से बाहर हो जाता है. एक पल में ही बाइक बेकाबू होकर सीधा खंभे से जा टकराती है. टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए और मदद के लिए दौड़े. इस दौरान बाइक के पुर्जे तक टूटकर सड़क पर बिखर जाते हैं. दोनों बच्चे हवा में उछलकर कुछ फीट दूर जा गिरते हैं और जमीन पर धड़ाम से टकराते हैं.

नाबालिग को क्यों पकड़ा दी चाबी? इंटरनेट पर छिड़ी बहस

बच्चों को बाइक चलाते वक्त रफ्तार का शौक चढ़ा हुआ था और इसी लापरवाही ने उन्हें हादसे की तरफ धकेल दिया. गनीमत ये रही कि हादसे के वक्त गली में कोई और राहगीर मौजूद नहीं था, वरना किसी और की जान भी जा सकती थी. फिलहाल बच्चों की हालत पर जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहस छेड़ रहा है कि आखिर नाबालिग बच्चों को बाइक क्यों सौंप दी जाती है.

यह भी पढ़ें: Video: मां-बाप सावधान! 30 सेकंड में लड़की को किया किडनैप, भगा ले गए कार, देखें वीडियो

यूजर्स बोले, जान जाने से अच्छा है एक टांग चली गई

वीडियो को @Deadlykalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...भाई लोगों को खुश होना चाहिए, जान जाने से अच्छा है एक टांग चली गई. एक और यूजर ने लिखा...अब इन बच्चों की सरकारी नौकरी आसानी से लग जाएगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...और दो इन्हें चाबी.

यह भी पढ़ें: डोगेश भाइयों की जीत हुई... आवारा कुत्तों पर सुप्रीम डिसीजन से झूम गया इंटरनेट, शेयर हो रहे मजेदार मीम्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान- वीडियो वायरल
सांप ने डसा तो भाई ने जड़ दिए 150 थप्पड़! ऐसे बची युवक की जान
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
बड़े खतरनाक लोग हैं! कोबरा का मनाया बर्थडे, फिर काटा केक
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget