एक्सप्लोरर

Viral: चेन्नई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में 3 साल के बच्चे को पैरेंट्स से दूर मिली जगह, IndiGo ने दिया जवाब

Trending News: यात्री ने एक और ट्वीट में कहा कि इस बारे में सोचने की जरूरत है कि यात्री अपने बच्चों को दूसरे लोगों के भरोसे कैसे छोड़ सकते हैं. हमारे मामले में पास बैठे लोग काफी अच्छे थे.

Indigo Airlines: इंडिगो एयरलाइंस अक्सर किसी ना किसी वजह से खबरों में आ जाता है. सोशल मीडिया पर इस समय टिकट एलॉटमेंट को लेकर इंडिगो सुर्खियों में है. दरअसल, अक्षय बाहेती नाम के यात्री ने अपनी पत्नी और क्रमश: 8 और तीन साल के बच्चे के लिए इंडिगो की चेन्नई से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में टिकट लिया था. लेकिन फ्लाइट में चढ़ने के दौरान कपल को अपने बच्चों से अलग कर दिया गया. यात्री ने शिकायत कि आगे से उनके बच्चों को भी उनके पास ही बैठने की अनुमति दी जाए. यात्री ने ये भी कहा कि इंडिगो में तीन साल के बच्चे को भी अलग से सीट दी जाती है, जो दूसरे एयरलाइंस में देखने को नहीं मिलती. 

यात्री ने एक और ट्वीट में कहा कि इस बारे में सोचने की जरूरत है कि यात्री अपने बच्चों को दूसरे लोगों के भरोसे कैसे छोड़ सकते हैं. हमारे मामले में पास बैठे लोग काफी अच्छे थे, जिन्होंने अपनी सीट छोड़कर हमारे बच्चों को जगह दी. यात्री ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी टैग किया है और उन्हें इस बारे में ध्यान देने को कहा है. 

 

कंपनी ने दिया ये जवाब

यात्री की शिकायत पर कंपनी ने भी जवाब दिया है. कंपनी ने ट्वीट के जवाब में लिखा, "बाहेती जी, हम कभी भी एक साथ उड़ान भरने वाले परिवार को अलग-अलग पंक्ति की सीटें देकर अलग नहीं करना चाहते। हालांकि जैसा कि चेक किया गया था, आपने हवाई अड्डे पर अपना चेक-इन पूरा कर लिया था, जिसमें उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित की गई थीं. इसलिए, हम हमेशा अपने ग्राहकों को परेशानी मुक्त यात्रा के लिए अपनी पसंदीदा सीटों को ऑनलाइन प्री-बुक करने की सलाह देते हैं."

ये भी पढ़ें-

Watch: स्कूली लड़कियों के सामने हीरोपंती करना पड़ा भारी, रील के चक्कर में पुलिस ने शख्स को लॉकअप में डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget