एक्सप्लोरर

ये किस लाइन में आ गए चाचा? चाहत फतेह अली खान ने की तेज गेंदबाजी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में चाहत फतेह अली खान एक क्रिकेट ग्राउंड में पूरी ऊर्जा के साथ रनअप लेते हुए तेज गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं.

Trending Video: सोशल मीडिया के अतरंगी बादशाह, चाहत फतेह अली खान एक बार फिर चर्चा में हैं. मगर इस बार वजह उनकी सुरों से लड़खड़ाती गायकी नहीं, बल्कि उनकी खतरनाक क्रिकेटिंग स्किल्स है. जी हां, जो शख्स कल तक "जान लो मेरी फीलिंग" जैसे गानों से इंटरनेट पर तहलका मचा रहा था, वो अब मैदान में क्रिकेट बॉल से कहर ढाने की कोशिश कर रहा है. ढिंचक पूजा और रानू मंडल जैसी स्वर कोकिलाओं को धूल चटाकर आगे बढ़ने वाला ये शख्स अब क्रिकेट के मैदान पर गहमा गहमी मचा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

चाहत चाचा ने पिच पर बहाया पसीना

हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में चाहत फतेह अली खान एक क्रिकेट ग्राउंड में पूरी ऊर्जा के साथ रनअप लेते हुए तेज गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं. हालांकि उनकी गेंदबाजी की स्पीड और एक्युरेसी की तुलना वसीम अकरम या शोएब अख्तर से करना तो सरासर नाइंसाफी होगी लेकिन मनोरंजन के मामले में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बार फिर बाजी मार ली है. वीडियो में चाचा जी इतने जोश में नजर आते हैं कि लग रहा है जैसे पाकिस्तान की टीम में जगह मिलने ही वाली हो. गेंद फेंकने के बाद उनका एक्सप्रेशन, कमर का झटका और कैमरे की तरफ देखते हुए किया गया पोज, ये सब कुछ इतना फिल्मी है कि लोग कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं, ये चाचा पाकिस्तान क्रिकेट को वेंटिलेटर से जरूर उतार लाएगा.

सिंगिंग छोड़ ये किस लाइन में आ गए चाचा

चाहत फतेह अली खान ने पहले भी कई बार यह साबित किया है कि ट्रेंडिंग में रहने के लिए टैलेंट नहीं, कॉन्फिडेंस चाहिए. चाहे उनकी गायकी हो, उनके डांस मूव्स या अब ये गेंदबाजी. हर बार वो कुछ ऐसा कर जाते हैं कि लोग देख तो लेते हैं और फिर भूल नहीं पाते. फिलहाल तो क्रिकेट की दुनिया में चाहत साहब की एंट्री मजाक बन गई है, लेकिन सोशल मीडिया का रूल है, जो जितना वायरल, वो उतना स्टार. हो सकता है कल को वो “चाचा एक्सप्रेस” नाम से खुद की क्रिकेट लीग ही शुरू कर दें.

यह भी पढ़ें: 'यमराज के साथ उठना-बैठना है...' नदी में गिरा ट्रक तो छत पर बैठकर तंबाकू रगड़ने लगा शख्स, वीडियो वायरल

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

वीडियो को @KreatelyMedia नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...वाह चाचा, क्या एक्सप्रेस चलाई है. एक और यूजर ने लिखा...बदो बदी चाचा को जवानी आई है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ये किस तरह का गंजापन है.

यह भी पढ़ें: जहां मैदान में बॉल उड़ती है, वहां पाकिस्तान ने बंदा उड़ा दिया! यूजर्स बोले देसी आयरन मैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Earthquake Viral Video: भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग
भूकंप के झटकों से गिरने लगा घर, जान बचाकर भागे लोग
Delhi New Footpath: दिल्ली के नए फुटपाथ में जगह-जगह छेद, डिजाइन देखकर लोगों ने उठाए सवाल
दिल्ली के नए फुटपाथ में जगह-जगह छेद, डिजाइन देखकर लोगों ने उठाए सवाल
Viral Video: सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
सड़क पर कार फंसी तो मदद को दौड़ा बच्चा, वीडियो ने जीता यूजर्स का दिल
Viral Video: छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
छोटे से पप्पी को बचाने आए मंकेश भाई, छलांग लगा-लगाकर किया रेस्क्यू; देखें वीडियो

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget