एक्सप्लोरर

चाहत चाचा को चढ़ा रोमांस का भूत! बंद कमरे में लड़की संग रचाया इश्क, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

यह गाना कम, भावनाओं की चप्पल से कूटा हुआ वर्जन ज्यादा लग रहा है. बीट्स कहीं और हैं, सुर कहीं और. इसके अलावा चाहत साहब की आवाज… वो सुनने के बाद तो आत्मा शरीर से निकलकर आपसे कहेगी कि भाई कुछ और बजा दे.

इंटरनेट की गलियों में जहां एक तरफ लोग अच्छे कंटेंट की तलाश में भटकते हैं, वहीं चाहत फतेह अली खान जैसे कलाकार हैं, जो बिना मांगे भी ऐसी चीज परोस देते हैं कि आत्मा भी बोले उठे कि भाई अब रहने दे. उनका एक नया वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर ऐसी आग लगाए हुए है, जिसे न फायर ब्रिगेड बुझा पा रही है और न ही तमीज के ताले काम आ रहे हैं. इस वायरल वीडियो में चाहत चाचा, शाहरुख खान के क्लासिक हिट "चल छैया छैया" को अपनी विशिष्ट शैली में गा रहे हैं. मतलब गाना कम, भावनाओं की चप्पल से कूटा हुआ वर्जन ज्यादा लग रहा है. बीट्स कहीं और हैं, सुर कहीं और. इसके अलावा चाहत साहब की आवाज…वो सुनने के बाद तो आत्मा शरीर से निकलकर आपसे कहेगी कि भाई कुछ और बजा दे.

गुलाब से सजे बिस्तर पर चाहत चाचा ने किया रोमांस

लेकिन यही नहीं, क्लाइमेक्स तो तब आता है जब वीडियो कट होता है एक लाल रंग और गुलाबों से सजे बंद कमरे में, जहां चाहत फतेह अली खान एक लड़की के साथ रोमांस और डांस करते दिखाई देते हैं. बैकग्राउंड में लाइटें ऐसी टिमटिमा रही हैं जैसे बिजली को भी शर्म आ गई हो. डांस ऐसा, मानो दीवारें खुद को छुपाने की कोशिश कर रही हों. और लड़की? वो भी पूरे आत्मसमर्पण भाव में चाहत चाचा के मूव्स झेल रही है या शायद पैसे ले चुकी है, वापसी का ऑप्शन नहीं है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chahat Fateh Ali Khan (@chahat_fateh_ali_khan)

वीडियो देख माथा पीटने का करेगा दिल

जी हां, अगर आपने सोच लिया है कि जिंदगी में अब कुछ नहीं बचा जो आपको चौंका सके तो जरा ठहरिए. क्योंकि चाहत फतेह अली खान एक बार फिर लौटे हैं और इस बार शाहरुख के गाने को चाय के थर्मस में डालकर उबालने के मिशन पर हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग अपना हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ चुके हैं. उम्मीद है आपने भी वीडियो के उतना ही मजे से देखा और सुना होगा.

यह भी पढ़ें: मेट्रो में धूप का चश्मा...Delhi Metro में एक और कलेश, अंकल से भिड़ गई पापा की परी! वीडियो वायरल 

यूजर्स भी ले रहे मजे

वीडियो को Chahat Fateh Ali Khan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बद्दो बद्दी से उभरे ही नहीं थे कि ये छैया छैया आ गया. एक और यूजर ने लिखा...चाचा जो गा दे वही फलसफा बन जाता है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...वाह चाचा क्या किस्मत पाई है.

यह भी पढ़ें: ये सिस्टम की लाश है...मरे हुए बेटे को कंधे पर उठाकर ले गया पिता, बेबस बाप की चीखें सुन कांप जाएगी आत्मा; देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: कीमोथेरेपी से टूटी पत्नी, पति ने सिर मुंडवाकर दिया साथ, इंटरनेट पर छलक पड़े आंसू, वीडियो वायरल
कीमोथेरेपी से टूटी पत्नी, पति ने सिर मुंडवाकर दिया साथ, इंटरनेट पर छलक पड़े आंसू, वीडियो वायरल
अब अखाड़े में उतरे रोबोट! रिंग में एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात घूंसे, यूजर्स बोले- अब पहलवानों का रोजगार खतरे में
अब अखाड़े में उतरे रोबोट! रिंग में एक दूसरे पर जमकर बरसाए लात घूंसे, वीडियो वायरल
Viral News: ‘ऑर्गेनिक’ बता बेच दिए 1800 रुपये के आम, घर जाकर काटा तो महिला के उड़ गए होश
‘ऑर्गेनिक’ बता बेच दिए 1800 रुपये के आम, घर जाकर काटा तो महिला के उड़ गए होश
कुत्ते की मौत पर फूटा महिला का गुस्सा, दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा
कुत्ते की मौत पर फूटा महिला का गुस्सा, दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को चप्पल से पीटा

वीडियोज

Iran US War: Narendra Modi की अपील पर क्या बोले एक्सपर्ट? | Oil Price Hike | Trump | PM Appeal
Suvendu Adhikari's PA Case Update: शपथ के बाद एक्शन मोड में CM शुभेंदु | TMC | BJP
Nepal में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग | Tribhuvan International Airport
Iran US War: महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर! | Oil Price Hike | Trump | India Alert | PM Modi Appeal
PM Modi की देशवासियों को चेतावनी!| Middle East Crisis | Economy 2026 | Trump | India Alert

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-Bangladesh Relations: भारत या चीन किसके साथ बांग्लादेश? तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत या चीन किसके साथ बांग्लादेश? तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कर दिया बड़ा ऐलान
सोना नहीं खरीदने वाली PM की अपील पर भड़के राहुल गांधी तो गिरिराज सिंह ने कही बड़ी बात, 'जब-जब…'
सोना नहीं खरीदने वाली PM की अपील पर भड़के राहुल गांधी तो गिरिराज सिंह ने कही बड़ी बात, 'जब-जब…'
Shashi Tharoor On SIR: बंगाल में कैसे हुई बंपर जीत? शशि थरूर ने बताया वो कारण राहुल गांधी, ममता बनर्जी दोनों हो जाएंगे खुश!
बंगाल में कैसे हुई बंपर जीत? शशि थरूर ने बताया वो कारण राहुल गांधी, ममता बनर्जी दोनों हो जाएंगे खुश!
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
Explained: राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्मों पर कैसे लगेगा पांच विधानसभा चुनावी नतीजों का 'मरहम'
राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्म पर विधानसभा चुनावी नतीजों का मरहम
'अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे..', ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात?
'अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे..', ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात?
AirPods में कैमरा लाकर क्या करने वाला है Apple? जानिए Meta AI Glasses से कितना अलग होगा ये नया AI गैजेट
AirPods में कैमरा लाकर क्या करने वाला है Apple? जानिए Meta AI Glasses से कितना अलग होगा ये नया AI गैजेट
Embed widget