बच्चे की बॉडीगार्ड बनी बिल्ली, इस तरह बचाई मासूम की जान, Video देखकर हैरान रह जाएंगे
Viral Video: वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि कितनी समझदारी से एक पालतू बिल्ली बच्चे की रक्षा करती है. वीडियो देखकर आप भी इस बिल्ली के फैन हो जाएंगे.

Trending Pet Cat And Baby Video: जानवरों में कुत्तों के वीडियो के आलावा सबसे अधिक बिल्लियों के वीडियो ही ऑनलाइन वायरल होते हैं. इन वीडियो में बिल्लियों की तरह-तरह की एक्टिविटीज के अलावा उन्हें बच्चों का केयरटेकर भी बनते हुए देखा गया है. इस वीडियो में आप एक बिल्ली को बच्चे का बॉडीगार्ड बनते देखेंगे.
ट्विटर पर पालतू बिल्ली का एक पुराना वीडियो (Twitter viral video)अपने अनोखे कंटेंट की वजह से फिर से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप एक छोटे बच्चे को घर की बालकनी में खड़ा देखेंगे और वहीं एक पालतू बिल्ली भी मौजूद होती है जो लगातार बच्ची पर नजर रखे हुए है. बच्चा कैसे ही रेलिंग को ऊपर उछलकर छूने की कोशिश करता, बिल्ली खतरे का अनुमान लगाकर उसे वैसा करने से बार बार रु देती है. ये सब देखने में काफी रोचक लगता है. वीडियो देखकर आप भी इस बिल्ली की समझदारी के कायल हो जायेंगे.
वीडियो देखिए:
The Bodyguard pic.twitter.com/udB6QaNB0G
— Gabriele Corno (@Gabriele_Corno) October 2, 2022
लोग हुए बिल्ली की समझदारी के कायल
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) को ट्विटर पर "@Gabriele_Corno" नाम के पोस्ट किया है. वीडियो के साथ एक कैप्शन भी दिया गया है जिसमें लिखा है कि, "द बॉडीगार्ड," वीडियो में भी बिल्ली को बच्चे के एक बॉडीगार्ड के रूप में रक्षा करते हुए देखा गया है. वीडियो को अब तक लाखों लोग देखा चुके हैं और लाइक भी कर चुके हैं. लोग वीडियो देखकर बिल्ली की बुद्धिमानी की चर्चा कर रहे हैं और उसकी तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
एस्केलेटर पर बिल्ली हुई कन्फ्यूज्ड, Video देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी
पिकासो बनी बिल्लियां, अपनी मालकिन के लिए बनाई शानदार पेंटिंग, नहीं यकीन तो Video देख लें
Source: IOCL



























