एक्सप्लोरर

दिल्ली में दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, 3 लेयर सिक्योरिटी रहेगी तैनात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली के एक उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह में शामिल होंगे. सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस के प्रधानमंत्री सुरक्षा विंग के जवान और कमांडो तैनात रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार (20 अक्टूबर) की शाम को पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित उत्सव ग्राउंड में दशहरा समारोह में शामिल होंगे. इस दौरान तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास ट्रैफिक डायवर्जन और पाबंदियां लागू की जाएंगी.

रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के लगभग 2,500 जवानों को तैनात किया जाएगा. इनमें 'स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स' (SWAT) के कमांडो भी शामिल होंगे, जो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के तहत आतंकवाद-रोधी यूनिट है. यह तैनाती संभावित खतरों और कार्यक्रम स्थल पर विरोध-प्रदर्शन या किसी अन्य व्यवधान को ध्यान में रखते हुए की गई है.

सुरक्षा में कौन-कौन तैनात
सूत्रों के मुताबिक सबसे अंदरूनी सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के पास होगी. बीच के घेरे में दिल्ली पुलिस के प्रधानमंत्री सुरक्षा विंग के जवान और कमांडो तैनात रहेंगे और तीसरे सुरक्षा घेरे की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस संभालेगी.

HT रिपोर्ट में कहा गया है कि रावण दहन कार्यक्रम में लगभग 10,000 लोगों के आने की उम्मीद है. शाम करीब 6:30 बजे जब प्रधानमंत्री मैदान में पहुंचेंगे तो वहां केवल उन्हीं लोगों को जाने दिया जाएगा, जिनके पास आयोजकों द्वारा जारी वैध एंट्री पास होंगे. प्रवेश द्वारों पर सभी की अनिवार्य रूप से तलाशी ली जाएगी. SPG ने पूरे कार्यक्रम स्थल को अपने कंट्रोल में ले लिया है और किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाने के लिए एंटी-सबोटेज चेक की गई है." 

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया
ईस्ट दिल्ली के डिप्टी पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार ने बताया कि IP एक्सटेंशन मैदान और उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाली अन्य जगहों पर दशहरा कार्यक्रमों के लिए सुरक्षा और ट्रैफिक के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि मैदान पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के अलावा, ड्रोन के जरिए हवाई निगरानी भी रखी जा रही है.

अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के काफिले के रास्ते और कार्यक्रम स्थल के आसपास की सभी ऊंची इमारतों की जांच कर उन्हें सिक्योर कर लिया गया है. किसी भी संभावित हमले को रोकने के लिए रणनीतिक जगहों पर इमारतों की छतों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं. कार्यक्रम स्थल के सभी प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, हैंड-हेल्ड मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनर लगाए गए हैं. 

ये भी पढ़ें

छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

लाइव टीवी

ABP न्यूज़
ABP ਸਾਂਝਾ
ABP আনন্দ
ABP माझा
ABP અસ્મિતા
POWERED BY
sponsor
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव, किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
Explained: संसद में नया घमासान, लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी-परिसीमन प्रस्ताव, किस विपक्षी दल का क्या स्टैंड?
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
यमन के सुरक्षा बलों के शिविर पर हूतियों का हमला, 53 लोगों की मौत 200 घायल
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री
बेंगलुरु जा रही Air India Express की फ्लाइट से पक्षी टकराया, विमान में सवार थे 148 यात्री

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget