एक्सप्लोरर

क्या BMW क्या मर्सिडीज... गुरुग्राम की बारिश ने सबका कर दिया बुरा हाल, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video: गुरुग्राम के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं, जिसमें लोगों की कई सारी लग्जरी गाड़ियां भी फंस गई हैं. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है खबर में.

Trending Video: देश में मानसून ने दस्तक दे दी है, मानसून अपने साथ राहत तो लाया ही है साथ ही इसने देश के कई हिस्सों में तबाही भी मचाई है. मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत तक मानसून की वजह से लोग खासे परेशान हैं. मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहर भी इसकी चपेट में अच्छे से आ चुके हैं. इन दिनों दिल्ली से सटे आईटी हब गुरुग्राम का बारिश से बुरा हाल है. ऐसे में सोशल मीडिया पर गुरुग्राम का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गुरुग्राम के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं, जिसमें लोगों की कई सारी लग्जरी गाड़ियां भी शिकार हो गई है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है खबर में.

लोगों की जेब पर भारी मानसून

ऑडी, मर्सिडीज और पोर्शे जैसी महंगी कारों की बली इन दिनों लोगों ने मानसून को चढ़ाई है, वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि क्या ऑडी, क्या मर्सिडीज सभी महंगी गाड़ियां बारिश के पानी में डूबती हुई दिखाई दे रही है. बारिश के पानी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. गुरुग्राम के लोगों की महंगी गाड़ियां इस मानसून की भेंट चढ़ चुकी हैं. ऐसे में कई सारे लोगों के मन में स्थानीय प्रशासन को लेकर गुस्सा है कि क्यों राजधानी से सटे गुरुग्राम के ड्रेनेज सिस्टम पर काम नहीं किया जा रहा है.

देखें वीडियो

करोड़ों की गाड़ियां और उनकी बदहाल सूरत

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में करोड़ों की गाड़ियां जैसे ऑडी, मर्सिडीज, ह्युंडई, पोर्शे, बाढ़ के पानी में तैर रही हैं. वीडियो के पहले हिस्से में एक घर में खड़ी मेट ब्लैक कलर की बीएमडब्ल्यू कार पूरी तरह से पानी में डूबी हुई दिख रही है. इसके अलावा मर्सिडीज कार के पीछे वाली डिक्की पूरी तरह से पानी से लबालब हो गई है तो वहीं कई सारी कारें खुद को पानी में बदहाल खड़ी पा रही हैं, जैसे मानों चीख चीख कर अपने मालिक से कह रही हों कि यही दिन दिखाने के लिए मुझे शोरूम से घर लाए थे? 

यूजर्स ने दिए अनोखे रिएक्शन

वीडियो को @gajodharsingh69 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...गुड़गांव में गोल्फ लिंक के अलावा सी लिंक भी बन गया है. एक और यूजर ने लिखा...अब वक्त है कि एक सबमरीन खरीद लिया जाए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...लोगों के नुकसान के लिए बुरा फील हो रहा है, कृपया अपना ख्याल रखें.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन से नीचे गिरा दरवाजे पर लटक रहा युवक, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bear Attack Viral Video : रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
रील बनाने के चक्कर में भालू के सामने पहुंचा युवक, फिर जो हुआ...देखें वायरल वीडियो
Viral Video: नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
नौकरी से रिजाइन देकर जंतर-मंतर पहुंचा दिल्ली पुलिस का जवान! बोला- भाइयों पर गोली नहीं चला सकता
Viral Video: फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
फरिश्ते ऐसे ही होते हैं... ऊपर से गिर रहे थे पत्थर, जान हथेली पर रखकर 7 महीने के बच्चे को किया रेस्क्यू
Rajnath Singh Viral Video: इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार
इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते... CJP प्रोटेस्ट के बीच राजनाथ का पुराना बयान वायरल, यूजर्स बोले- दबाव में सरकार

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget