एक्सप्लोरर

चलती ट्रेन से नीचे गिरा दरवाजे पर लटक रहा युवक, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने

Viral Video: मुंबई लोकल में सफर के दौरान शख्स को ट्रेन के दरवाजे पर लटकना भारी पड़ गया, शख्स चलती ट्रेन से पास होते पोल से टकरा गर नीचे जा गिरा. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

Trending Video: आज के युवा खुद को होशियार समझते हैं और अपने से बड़ों को मूर्ख. चलती ट्रेन के साथ मजाक करना अपनी जिंदगी के साथ मजाक करना है, ये आज के युवाओं को शायद तब समझ आता होगा जब उन्हें मौत आ जाती होगी. बहरहाल, हम आपको यह सब इसलिए बता रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो इस बात की गवाही चीख चीख कर दे रहा है, जहां एक किशोर को ट्रेन के दरवाजे पर लटकना भारी पड़ गया. जी हां, कलेजा मुँह को आ जाए ऐसी घटना का वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं. 

पोल से टकराया और खेल खत्म

मुंबई लोकल में रोज लाखों लोग सफर करते हैं, यह अंग्रेजी वाला Suffer है हिंदी वाला नहीं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि रोजाना लाखों लोग मुंबई लोकल में यात्रा करते हैं और भीड़ इतनी होती है कि लोगों को ट्रेन के दरवाजों पर लटक कर जाना होता है. रोज की तरह एक किशोरावस्था वाला लड़का ट्रेन में यात्रा के दौरान दरवाजे पर लटक गया. ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी और यात्रा करते हुए पटरी पर लगे पोल को ट्रेन ने जैसे ही क्रॉस किया, लड़का इस पॉल से तेजी से टकरा गया. इस सारी घटना को दूसरी ट्रेन में चल रहे एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया.

देखें वीडियो

वीडियो देख कांप जाएगी रूह

वायरल वीडियो मुंबई लोकल का है, लेकिन घटना की जगह और स्थिति साफ नहीं हो पाई है. वीडियो में लड़का तेज रफ्तार में पोल से टकराकर नीचे गिरा है. अगर उसका सिर पोल से टकराया होगा तो उसके बचने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है. वीडियो में इस भयानक दृश्य को देखकर आपके प्राण सूख जाएंगे और आपकी रूह कांप जाएगी. इसके अलावा आरपीएफ ने एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो को संज्ञान में लिया और कहा कि सूचना के लिए धन्यवाद, मामले को संबंधित अधिकारियों के पास जांच के लिए भेजा जा चुका है.

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

इस हादसे से पहले भी मुंबई लोकल में स्टंट करते हुए एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ था जहां मुंबई में उपनगरीय लोकल ट्रेन में खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक ने स्टंट के दौरान एक हाथ और एक पैर गंवा दिए थे. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी. सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर 14 जुलाई को एक वीडियो सार्वजनिक हुआ था जिसमें एक युवक प्लेटफार्म से निकल रही एक ट्रेन पर चढ़कर खतरनाक स्टंट करता हुआ दिखाई दे रहा था.

यूजर्स के छूटे पसीने

वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगो ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में वीडियो देख कर यूजर्स के पसीने छूट गए हैं. एक यूजर ने लिखा...देखने में ऐसा लग रहा है जैसे इसे पोल से करंट लगा है. एक और यूजर ने लिखा...बाप रे मेरे तो पसीने छूट गए. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...सरकार को मुंबई में लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ा देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Pakistan News Fact Check: जॉब के बदले पाकिस्तानी महिला से क्या वाकई मांगा गया फेवर? जानें पड़ोसी मुल्क की हकीकत

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Viral Video: आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
आ गई पानी पुरी खाने... गोलगप्पे खाने वाली गाय और युवक का प्यारा वीडियो वायरल
Python Attack Viral Video:जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा
Video: जंगल में नदी किनारे झूला झूल रहा था शख्स, तभी अजगर ने मारा झपट्टा
Bengaluru Traffic Viral Video: बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स
बेंगलुरू के ट्रैफिक का स्मार्ट सॉल्यूशन, UniCycle से ऑफिस जाता दिखा शख्स

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget