एक्सप्लोरर

रील बनाने के चक्कर में मौत को दे दिया न्योता, वीडियो बनाते हुए 160 की रफ्तार से कार दौड़ा रहे लड़कों का हुआ एक्सीडेंट

Car Accident: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. ये वीडियो कुछ दोस्तों का है, जो अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे और बीच रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया.

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने लगते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि इस वीडियो में कुछ दोस्त कार में पार्टी करते तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे और फिर अचानक उनका एक्सीडेंट हो जाता है. बताया जा रहा है कि ये लड़के रील बनाने के लिए ऐसा कर रहे थे.

दुर्घटना होगी कैमरे में कैद

गुजरात के अहमदाबाद के आनंद जिले में एक कार का बुरी तरह एक्सीडेंट हो गया, बता दें कि यह कार एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में थी. तेज रफ्तार होने की वजह से कार एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई और बाकी तीन लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. इस कार में पांच लड़के अहमदाबाद से मुंबई के लिए निकले थे. जिस तरह से वीडियो में दिखाई दे रहा है, ये पांचो दोस्त ट्रिप एंजॉय करते हुए देर रात तक इंस्टाग्राम पर लाइव जा रहे थे, लाइव के दौरान ही यह हादसा हुआ है, जिससे यह दुर्घटना कैमरे में कैद हो गई. 

पूरी तरह चकनाचूर हुई कार

वीडियो की शुरुआत कार के अंदर बैठे लोगों से होती है. इस वीडियो में देखा जा रहा है, कि गाड़ी में तेज साउंड बज रहा है और कुछ कोल्ड ड्रिंक की बॉटल्स भी नजर आई है. वहीं कुछ लड़के डांस कर रहे हैं, तो कुछ हूटिंग और गाने गा रहे हैं. जैसे ही वीडियो स्पीडोमीटर पर जाता है तब पता चलता है की गाड़ी की स्पीड 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच है. इस दृश्य के बाद वीडियो का दूसरा क्लिप शुरू होता है, जिसमें कार बुरी तरह पेड़ से ठुकी हुई मिलती है. गाड़ी का दरवाजा अलग साइड में पड़ा हुआ है और कांच भी टूटे हुए दिख रहे हैं. 

एक्स पर शेयर किया वीडियो

बता दें कि इस वीडियो को 16 मई को @saurabhkverma19 नाम के यूजर ने एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट करते वक्त लिखा कि "स्पीड रोमांचित करती है, लेकिन मार डालती है."  गुजरात के वसाद में कार हादसा. इस वीडियो पर अभी तक 300 से ज्यादा व्यूज आए हैं. फिलहाल इस वीडियो को देख लोग हैरानी में पड़ गए हैं.

यह भी पढ़ें-  एक दूसरे से ऊपर चढ़कर ट्रेन में सवार होने की कोशिश, मुंबई लोकल का वीडियो हो रहा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
जैकेट में छिपे पिल्ले ने जीता पटना पुलिस का दिल, बाइकर को रोककर देखा प्यारा नजारा
Rajasthan Roadways Bus Viral Video : 77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल
77 साल बाद गांव पहुंची रोडवेज बस, जश्न में झूमे लोगों का वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप

Embed widget