एक्सप्लोरर

Video: जैसे ही पिंजरा खुला वैसे ही जंगल में भाग गए जानवर... वीडियो देख आप भी कहेंगे सुकून तो आजादी में ही है

Viral Video: जानवरों और परिंदे की आज़ादी के अनमोल पलों को दिखाने वाला एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसे देखकर पिंजड़े में रहने के दर्द को आसानी से समझा जा सकता है.

Animal Freedom Video: हर कोई अपनी जिंदगी आजादी से जीना चाहता है. आजादी की अहमियत हर कोई समझता है, फिर भी, इसकी अहमियत को वो लोग बहुत अच्छे से समझाते हैं जो जीवन भर पिंजरे में बंद रहे हैं. इस बात की गहराई को समझने के लिए ये वीडियो देखना अति आवश्यक है, जिसमें चीते, तेंदुआ और बाघ जैसे खूंखार जानवरों को भी पिंजरों के खुलने पर तुरंत वहां से दूर भागते हुए देखा जा सकता है.

ट्विटर पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जिसमें बाड़ों में कैद जानवरों को आजादी के लिए तरसते हुए दिखाया गया है और जब उन्हें अंत में आजाद कर दिया जाता है तो वो किसी पक्षी की तरह तुरंत उड़ जाते हैं. भारतीय वन सेवा अधिकारी परवीन कस्वां ने ट्विटर पर एक रोचक वीडियो शेयर किया है जो अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन जानवरों को दिखाया गया है जो लंबे समय तक कैद में थे और वीडियो में आप दिखे कि कैसे उनको जंगल में छोड़ा जा रहा है. वीडियो में दिखाए गए पल बहुत खास और अनमोल हैं, जिसे देखकर आपके चेहरे पर भी चमक आ जायेगी. कैद से आजाद होने की खुशी इस वीडियो में देखिए, कि कैसे पिंजरा खुलते ही जानवरों के भी मानो पर लग जाते हैं...

वीडियो देखिए:

बेहद खास है ये वीडियो

वीडियो में विभिन्न प्रकार के जानवरों और पक्षियों को उनके पिंजड़ों से आजाद करते हुए दिखाया गया है, जिसमें चीते, तेंदुआ और बाघ शामिल हैं जो पिंजड़े का फाटक खोले जाने के तुरंत बाद वहां से दूर भाग जाते है. एक चिंपांजी तो आजाद होने के बाद उन इंसानों के प्रति स्नेह भी जाहिर करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में आगे एक मनमोहक दृश्य में सैकड़ों परिंदे एक ट्रक से इधर-उधर उड़ते हुए दिखाई देते हैं. वहीं एक अन्य क्लिप में गेट की सलाखों के बीच एक हिरन का बच्चा फंसा दिखाई देता है, जो आजाद होते ही अपनी मां की ओर दौड़ पड़ता है. ये वायरल वीडियो (Viral Video) लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें: अपने बच्चे को बचाने के लिए हंस ने किया आदमी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
'बदमाश दिल' पर साड़ी वाली हसीना ने दिखाई ऐसी लचक, फिदा हुआ इंटरनेट
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
पुरुषों के वॉशरूम में लगा दी सेनेटरी पैड की मशीन, वीडियो वायरल
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी
मम्मी आज रोटी मत बनाना...मजे मारते दिखे डिटेन हुए प्रदर्शनकारी

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget