एक्सप्लोरर

सिर पर चली पिस्तौल, लेकिन नहीं निकली गोली, 11 साल बाद दोबारा क्यों वायरल हुआ यह वीडियो?

Firing Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गोली नहीं चल पाती है तो इतनी देर में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी हमलावर को दबोच लेते हैं. इसके बाद उसे लात-घूंसों से खूब पीटा जाता है.

Firing Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है, कई वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको गुदगुदाते हैं, वहीं कुछ वीडियो काफी खौफनाक होते हैं. ऐसे ज्यादातर वीडियो क्राइम के होते हैं, जो कैमरे या सीसीटीवी में कैद हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मंच पर भाषण दे रहे नेता को गोली मारने की कोशिश करता है. नेता की किस्मत अच्छी रहती है कि पिस्टल से फायर ही नहीं हो पाता, इसके बाद वहां मौजूद लोग हमलावर को पकड़ लेते हैं और उसकी जमकर धुनाई होती है. अहम बात यह है कि यह वीडियो साल 2013 का है, जो सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो रहा है. बता दें कि उस वक्त आरोपी ने इसे स्टंट वीडियो बताया था.

कनपटी पर तानी पिस्तौल
दरअसल ये वीडियो बुल्गेरिया का बताया जा रहा है. बुल्गेरिया के एक लीडर सैकड़ों लोगों के सामने मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे, तभी एक सूट पहना हुआ शख्स उनके पास आता है और कनपटी पर पिस्तौल तान देता है. पहली बार फायरिंग की कोशिश नाकाम हो जाती है, पिस्तौल जाम हो जाती है और गोली नहीं निकल पाती. इसके बाद शख्स दोबारा गोली मारने की कोशिश करता है. 

हमलावर की जमकर पिटाई
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गोली नहीं चल पाती है तो इतनी देर में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी हमलावर को दबोच लेते हैं. इसके बाद उसे नीचे गिराकर लात-घूंसों से खूब पीटा जाता है. इस दौरान नीचे बैठे कुछ लोग भी स्टेज की तरफ आते हैं और उसे पीटने लगते हैं. वहीं नेता जी को सुरक्षित बाहर निकाला जाता है. 

हत्या की कोशिश के इस खौफनाक वीडियो के सामने आने के बाद लोग नेता जी की किस्मत की बात कर रहे हैं. यूजर कह रहे हैं कि किस्मत गोली को भी मात दे सकती है. नेता जी बाल-बाल इसलिए बच गए, क्योंकि पिस्तौल से गोली ही नहीं चली. एक यूजर ने लिखा कि मौत को छूकर टक से वापस आना इसे ही कहते हैं. बता दें कि यह घटना साल 2013 के दौरान हुई थी. इसका वीडियो 11 साल बाद दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है. उस वक्त आरोपी ने पुलिस को बताया था कि वह नेता को जान से मारना नहीं चाहता था. वह सिर्फ यह दिखाना चाहता था कि वह नेता ऐसा नहीं है, जिसे कोई छू न सके. यह सिर्फ स्टंट वीडियो था. इसका मकसद किसी की हत्या करना नहीं था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
‘Senorita’ का हरियाणवी वर्जन हुआ वायरल, ‘Babita’ ने मचाया धमाल
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
हाथी ने बच्चों पर चलाया शॉवर, गजराज के साथ मजे लेते दिखे नन्हें मुन्ने
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी
बुक की बाइक लेने पहुंची कार, रात 11 बजे राइडर ने महिला से की बदसलूकी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget