एक्सप्लोरर

बिज़ी रोड पर रील्स बना रही थी दुल्हन, पुलिस ने काटा भारी चालान, कहा- रोड पर मत करो ऐसी बेवकूफियां- Video

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बिज़ी रोड पर दुल्हन के जोड़े में स्कूटी चला रही है. जबकि आगे किसी वाहन पर बैठा शख्स उसकी रील बना रहा है.

रील्स बनाने की धुन में आजकल अधिकतर लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते देखे जा रहे हैं. कोई बिज़ी रोड पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है तो कोई बाइक पर स्टंट करता देखा जा रहा है. बीते दिनों ऐसे कई मामले देखे गए हैं, जब रील्स के चक्कर में जान को जोखिम में डालने के एवज में पुलिस ने कई लोगों का चालान काटा. अब ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की दुल्हन के जोड़े में स्कूटी चलाती नजर आ रही है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की बिज़ी रोड पर दुल्हन के जोड़े में स्कूटी चला रही है. जबकि आगे किसी वाहन पर बैठा शख्स उसकी वीडियो बना रहा है. लड़की 'हनीमून ट्रेवल्स प्राईवेट लिमिटेड' फिल्म के गाने 'सजना जी वारी वारी' पर वीडियो रील बनवा रही थी. तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया. 

नहीं था हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस 

पुलिस का आरोप है कि उसने न तो हेलमेट लगा रखा था और ना ही उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस था. इसी वजह से उसका 6000 का चालान काटा गया है. 1 हजार रुपये हेलमेट न पहनने और 5 हजार रुपये ड्राइविंग लाइसेंस की गैर-मौजूदगी का चालान कटा है.

पुलिस ने दिया संदेश

दिल्ली पुलिस के ऑफिशियल अकाउंट से इस वीडियो को पोस्ट किया गया है. पुलिस ने कहा, 'रोड पर रील बनाना बेवकूफी है. थोड़े से लाइक्स के लिए जिंदगी को खतरे में डालना बेवकूफी है.' पुलिस ने आगे कहा, 'प्लीज रोड पर मत करो ऐसी बेवकूफियां'. यूजर्स ने दिल्ली पुलिस के इस एक्शन की सराहना की है. एक यूजर ने लिखा, 'ग्रेट जॉब दिल्ली पुलिस'. जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छा लगता है कि दिल्ली पुलिस स्वत: संज्ञान ले रही है'. 

ये भी पढ़ें: महबूबा नहीं...मां के प्यार में दीवाना हुआ शख्स, बनवा डाला करोड़ों का 'ताज महल', दूर-दूर से देखने आ रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
बच्ची ने किसानों के लिए तोड़ी गुल्लक, सीएम राहत कोष में दान कर दी पॉकेटमनी
Video: कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
कजरारे गाने पर हसीना का डांस, ठुमकों से दहला इंटरनेट
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बालकनी से 11KV की लाइन पर थूका गुटका, चली गई चाचा की जान
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स
बचपन में पढ़ी कर्क रेखा, वहीं पहुंच गया शख्स, इलाका देख हैरान रह गए यूजर्स

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget